Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत

Sony India ने भारत में नए 1000X THE COLLEXION (WH-1000XX) वायरलेस हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस AI फीचर्स, एडवांस Noise Cancellation और Google Gemini सपोर्ट के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Sony ने भारत में WH-1000XX और WF-1000XM6 ऑडियो डिवाइस लॉन्च किए
  • दोनों डिवाइस AI फीचर्स, Google Gemini और एडवांस ANC के साथ आते हैं
  • कीमत 29,990 रुपये से शुरू, बिक्री 7 अगस्त से होगी

Photo Credit: Sony

Sony India ने भारत में अपने नए प्रीमियम ऑडियो डिवाइस 1000X THE COLLEXION (WH-1000XX) वायरलेस हेडफोन्स और WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस कंपनी के नए Noise Cancelling Processor, AI आधारित कॉलिंग फीचर्स, Google Gemini इंटीग्रेशन, Hi-Res Audio सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। WH-1000XX में 30mm ड्राइवर और 12 माइक्रोफोन वाला Noise Cancellation सिस्टम दिया गया है, जबकि WF-1000XM6 में बेहतर AI Voice Pickup और कंपनी का दावा है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में 25% बेहतर Noise Reduction देता है।

भारत में Sony WH-1000XX की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है, जबकि Sony WF-1000XM6 की कीमत 29,990 रुपये है। WH-1000XX को Black और Platinum कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा, जबकि WF-1000XM6 Black और Platinum Silver रंगों में उपलब्ध होगा। दोनों प्रोडक्ट्स 7 अगस्त 2026 से Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Sony Center और ShopAtSC.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

Sony WH-1000XX THE COLLEXION को कंपनी ने नए प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें मेटल एक्सेंट, लेदर फिनिश, चौड़ा हेडबैंड और बड़े ईयर कुशन दिए गए हैं ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आरामदायक अनुभव मिले। इसके साथ मैग्नेटिक कैरी केस भी मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें 30mm कस्टम ड्राइवर यूनिट दी गई है, जिसे HD Noise Cancelling Processor QN3 और Integrated Processor V3 के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के "For the Music" ट्यूनिंग प्रोग्राम के तहत इसकी साउंड क्वालिटी को तैयार किया गया है।

हेडफोन्स में 360 Upmix for Music, Cinema और Gaming, 360 Reality Audio, DSEE Ultimate, Hi-Res Audio और Hi-Res Wireless सपोर्ट, 10-बैंड इक्वलाइजर, Game EQ और BGM मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नॉइज कैंसलेशन के लिए इसमें 12 माइक्रोफोन वाला Multi Noise Sensor सिस्टम मिलता है, जबकि Adaptive Noise Cancelling Optimiser आसपास के वातावरण के अनुसार नॉइज कैंसलेशन को एडजस्ट करता है। AI आधारित कॉलिंग फीचर्स, Beamforming Microphones, Precise Voice Pickup Technology, Head Gesture Control, Speak-to-Chat, Quick Attention, Adaptive Sound Control और Google Gemini इंटीग्रेशन भी इसका हिस्सा हैं। कंपनी के मुताबिक, हेडफोन्स एक बार चार्ज करने पर नॉइज कैंसलेशन ऑन रहने पर 24 घंटे और ऑफ रहने पर 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।

दूसरी ओर, Sony WF-1000XM6 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में कंपनी ने पिछले मॉडल WF-1000XM5 की तुलना में 25 प्रतिशत बेहतर नॉइज रिडक्शन का दावा किया है। इसमें HD Noise Cancelling Processor QN3e, बेहतर DAC और एम्पलीफायर दिया गया है। ईयरबड्स में AI आधारित Voice Pickup Technology, Bone Conduction Sensor और Directed Microphones का इस्तेमाल किया गया है ताकि कॉलिंग के दौरान यूजर की आवाज स्पष्ट सुनाई दे।

Advertisement

WF-1000XM6 में भी Google Gemini सपोर्ट, Scene-Based Listening, Head Gesture Controls, Speak-to-Chat, Auto Ambient Sound Mode और IPX4 वाटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, चार्जिंग केस के साथ यह कुल 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। वहीं 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग से करीब 50 मिनट तक म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। इसके अलावा इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग और Battery Care फीचर भी दिया गया है, जो बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.