Solos AirGo A5, AirGo V2 स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च, कैमरा के साथ AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Solos ने हांगकांग में स्मार्ट ग्लासेस समिट में दो नए स्मार्ट ग्लास को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जून 2025 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Solos AirGo A5 को ऑडियो-फर्स्ट एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Solos AirGo A5 की कीमत $249 (लगभग 21,430 रुपये) होगी।
  • Solos AirGo V2 की कीमत $299 (लगभग 25,733 रुपये) होगी।

स्मार्ट ग्लासेज एडवांस फीचर्स प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Bimbingan Islam

Solos ने हांगकांग में स्मार्ट ग्लासेस समिट में दो नए स्मार्ट ग्लास को पेश कर दिया है। नए मॉडल में AirGo A5 और AirGo V2 शामिल हैं जो कि एआई बेस्ड वियरेबल टेक्नोलॉजी को डेली इस्तेमाल में लाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ब्रांड के अनुसार, यह लॉन्च स्मार्ट आईवियर को ज्यादा फंक्शनल, स्टाइलिश और डेली टास्क में शामिल करने के लिए एक प्रयास है। यहां हम आपको Solos AirGo A5 और AirGo V2 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Solos AirGo A5, AirGo V2 Price


Solos AirGo A5 की कीमत $249 (लगभग 21,430 रुपये) होगी और यह अगस्त 2025 में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। जबकि Solos AirGo V2 की कीमत $299 (लगभग 25,733 रुपये) होगी और यह इस साल की चौथी तिमाही में उपलब्ध होगा। दोनों ग्लास में स्वैपेबल बैटरी और फ्रेम के साथ मॉड्यूलर डिजाइन है। ये दोनों ही Solos की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


Solos AirGo A5, AirGo V2 Features, Specifications


Solos AirGo A5 को ऑडियो-फर्स्ट एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। AirGo A5 में लाइटवेट फ्रेम, हे सोलोस का उपयोग करके बिल्ट इन वॉयस एसिस्टेंट एक्टिवेशन और प्राइवेट कंवर्सेशन के लिए अपग्रेडेड डायरेक्शनल ऑडियो और नॉयज सेटिंग में बेहतर साउंड की सुविधा प्रदान करता है। यह आसान पावर ऑन और पावर ऑफ के साथ डेली टास्क के लिए नेचुरल वॉयस इंटरैक्शन का भी सपोर्ट करता है। ब्रांड SDK पार्टनर के साथ मिलकर अपने स्मार्ट ग्लास प्लेटफॉर्म को एक्सेसिबिलिटी और हेल्थकेयर इस्तेमाल के लिए भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।

Solos AirGo V2 एक विजुअल फोकस्ड मॉडल है जिसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन और लो पावर वाईफाई के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा है। दूसरी जनरेशन के अपडेट में इसमें SolosChat 3.0 शामिल है। यह एक मल्टी मोडल AI एक्सपीरियंस है जो कि ChatGPT, क्लाउड, जेमिनी और डीपसीक जैसे प्लेटफॉर्म से कनेक्ट होने के लिए टेक्स्ट, ऑडियो, इमेज और वीडियो को मिलाता है। V2 डायरेक्शनल ऑडियो और वेक वर्ड फीचर हैं। इसमें एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लाइव वीडियो कैपेसिटी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पॉकेट में AC! Sony ने लॉन्च किया गजब का गैजेट, कॉलर में लगाएं और पूरा दिन मिलेगी कूलिंग
  2. Xiaomi 17 Max मई में लॉन्च के लिए तैयार, 200MP का Leica कैमरा, 8000mAh की होगी बैटरी!
  3. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  4. Sony Xperia 1 VIII हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 16GB रैम, 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. 6 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन
  6. OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: देखें 30K के बजट में कौन सा है बेस्ट
  7. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी गिरावट, Vivo का पहला स्थान बरकरार 
  8. Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम
  9. Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
  10. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.