₹5 हजार में आने वाली स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Motorola Moto Watch में 1.4 इंच की OLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Motorola
स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई सेल अभी तक जारी है और स्मार्टवॉच पर ऑफर्स चल रहे हैं। आज हम ₹5 हजार के बजट में आनी वाले स्मार्टवॉच Titan Smart 2, Realme Watch 5, CMF by Nothing Watch Pro 2, Fastrack Sleek और Motorola Moto Watch की बात कर रहे हैं जो कि सेल के दौरान डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद काफी किफायती दामों पर मिल रही हैं।
Fastrack Sleek
Fastrack Sleek फ्लिपकार्ट पर ₹6,499 एमआरपी के बजाय ₹4,999 में मिल रही है। सेल में एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹500 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद कीमत कम होकर ₹4,499 हो जाएगी। Fastrack Sleek में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। इस वॉच में हाइब्रिड स्ट्रेप और रोटेरी क्राउन दिया गया है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
Titan Smart 2
Titan Smart 2 को ₹3,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी ₹12,995 है। Titan Smart 2 में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। यह वॉच एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ काम करती है। सिंगल चार्ज में बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है।
CMF by Nothing Watch Pro 2
CMF by Nothing Watch Pro 2 में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। यह वॉच ऑटो ब्राइटनेस, जेस्चर कंट्रोल, 3D वार्मअप गाइड और जीपीएस जैसे फीचर्स के साथ आती है। CMF by Nothing Watch Pro 2 ई-कॉमर्स साइट पर ₹4,199 में मिल रही है। जबकि एमआरपी ₹5,499 है।
Realme Watch 5
Realme Watch 5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है। इसमें दी गई बैटरी 20 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, जीपीएस, कंपास और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स से लैस की गई है। Realme Watch 5 फ्लिपकार्ट पर ₹7,999 एमआरपी के बजाय ₹4,499 में लिस्ट की गई है।
Motorola Moto Watch
Motorola Moto Watch में 1.4 इंच की OLED डिस्प्ले है जो कि ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट करती है। ड्यूल बैंड जीपीएस के साथ यह वॉच सिर्फ एंड्रॉयड के साथ काम करती है। Moto Watch फ्लिपकार्ट पर ₹4,999 में उपलब्ध हो रही है, जबकि एमआरपी ₹12,999 है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत कम होकर ₹4,499 हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी