सैमसंग ने लॉन्च किया नया गियर वीआर हेडसेट

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 11:37 IST
सैमसंग ने मंगलवार को अपने अनपैक्ड इवेंट में नए गैलेक्सी नोट 7 के लॉन्च के साथ ही नया गियर वीआर हेडसेट भी लॉन्च किया। नए वर्चुअल रियलिटी हेडसेट में एक अलग होम बटन दिया गया है और यह 101 डिग्री व्यू फील्ड तक दिया गया है। नए सैमसंग गियर वीआर हेडसेट की कीमत 100 डॉलर (करीब 6,600 रुपये) है। गैलेक्सी नोट 7 के साथ ही यह गियर वीआर हेडसेट भी 19 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए अपने 360 डिग्री कैमरा, गियर 360 की कीमत का खुलासा भी कर दिया। कंपनी गियर 360 को 350 डॉलर (करीब 23,300 रुपये) में बेचेगी। इससे पहले सैमसंग ने सिर्फ अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया के लिए ही कीमत का ऐलान किया था।

गैलेक्सी नोट7, गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी एस6 एज और गैलेक्सी एस6 एज+ से कनेक्ट करने के लिए नए गियर वीआर में एक यूएसबी टाइप-सी और एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इस डिवाइस का वज़न 345 ग्राम और डाइमेंशन 207.8x122.5x98.6 एमएम है। यह गियर वीआर हेडसेट ब्लू ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया आइरिस स्कैनर। सैमसंग के किसी स्मार्टफोन में यह फीचर पहली बार दिया गया है। पिछले गैलेक्सी नोट फोन की तरह ही गैलेक्सी नोट7 में एक एस पेन स्टायलस भी है। सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। कंपनी ने बताया है कि नया गैलेक्सी नोट7 सैमसंग कॉन्क्स सिक्योरिटी सूट के साथ आएगा। यह बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ आएगा जिसमें आइरिस स्कैनर और फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले गैलेक्सी नोट7 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 'डुअल पिक्सल' 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। हैंडसेट में सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.