सैमसंग गियर फिट2 और गियर आइकनएक्स लॉन्च, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जून 2016 12:04 IST
सैमसंग ने गुरुवार को अपना नया गियर फिट2 फिटनेस बैंड और गियर गियर आइकनएक्स कॉर्ड-फ्री ईयरबड लॉन्च कर दिए। सैमसंग गियर फिट2 की कीमत 179 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है और इसकी बिक्री 10 जून से शुरू होगी। वहीं गियर आइकनएक्स 2016 की तीसरी तिमाही की शुरुआत में मिलना शुरू होगा और इसकी कीमत का खुलासा भी तभी किया जाएगा।

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग का कहना है कि दोनों नए वियरेबल को ग्राहकों की फिटनेस जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये नए प्रोडक्ट कई तरह की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। नया गियर फिट2 पिछले गियर फिट की तुलना में कई सारे नए फीचर के साथ आता है। नया गियर फिट2 जीपीएस और हार्ट रेट सेंसर के साथ आता है।

सैमसंग के इस नए बैंड में ऑटो एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर दिया गया है जिसका मतलब है कि यूजर को स्पोर्ट्स बैंड को मैनुअली एक्टिवेट नहीं करना होगा। यह बैंड रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग जैसी एक्टिविटी को ट्रैक कर सकता है।

इसके अलावा इस डिवाइस से एस हेल्थ और दूसरे फिटनेस ऐप के बीच आसानी से फिटनेस डाटा किया जा सकता है। गियर फिट2 एक नए 'स्टेप चैलेंज' के साथ आता है जिससे  यूजर अपने दोस्त के साथ वन-टू-वन कॉम्पटीशन कर सकता है। स्मार्ट बैंड में एर अलग म्यूजिक प्लेयर दिया गया है जिसके लिए मोबाइल की जरूरत नहीं होती। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, गियर फिट2 में 216x432 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 1.5 इंच कर्व्ड सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ आता है। इसमें 4 जीबी स्टोरेज दी गई है। गियर फिट2 में 200 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

टाइज़ेन ओएस बेस्ड गियर फिट2 बैंड एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके बाद चलने वाले डिवाइस को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है जिसका मतलब है कि 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रहने पर भी इसे कोई नुकसान नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसके अलावा यह एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और बैरोमीटर के साथ आता है।
Advertisement
 

सैमसंग गियर आइकनएक्स कॉर्ड-फ्री ईयरबड फिटनेस की जानकारी को ट्रैक कर सकता है। इसके अलावा यह यूजर की रनिंग परफॉर्मेंस के बारे में फीडबैक भी देता है।  नए गियर आइकनएक्स तीन अलग-अलग साइज़ के ईयर टिप्स और विंगटिप्स के साथ आता है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत में से एक है कि इसे यूजर के कान में ईयरबड लगाने मात्र से एक्टिवेट किया जा सकता है। यह दूरी, गति, अवधि, ह्रदय की धड़कन और कैलोरी खपत जैसे फिटनेस डाटा को ट्रैक कर सकता है। यह एस हेल्थ ऐप के साथ सिंक भी कर देता है।

गियर आइकनएक्स में एक वॉयस गाइड फीचर दिया गया है जो यूजर के वर्कआउट प्रोग्रेस के बारे में वॉयस फीडबैक देता है। इसमें एक म्यूजिक प्लेयर भी है। इस डिवाइस में ब्लूटूथ 4.1 सपोर्ट है। 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले सैमसंग के इस डिवाइस में 1,000 तक एमपी3 गाने स्टोर किये जा सकते हैं। इस ईयरबड में 47 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.