Samsung Galaxy Watch Ultra, Watch 7, Buds 3 सीरीज का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

Galaxy Watch 7 के LTE वेरिएंट्स लिस्टिंग में नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट जुलाई में आयोजित होने जा रहा है।
  • कंपनी स्मार्टवॉच के साथ ही ईयरबड्स सीरीज भी पेश कर सकती है।
  • वियरेबल्स के प्राइस का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है।

Galaxy Watch 7 के ब्लूटूथ वेरिएंट्स का प्राइस देखें तो यह Galaxy Watch 6 के समान ही है।

Photo Credit: Samsung

Samsung अपना बड़ा लॉन्च ईवेंट Galaxy Unpacked आने वाले दिनों में आयोजित करने जा रही है जिसमें कंपनी Galaxy Watch 7 और  Galaxy Watch Ultra को भी लॉन्च करने जा रही है। ईवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर भी फोकस रहेगा। साथ ही Buds 3 सीरीज भी इसमें लॉन्च होगी। इस ईवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्ट वियरेबल्स की प्राइसिंग पहले ही लीक हो गई है। आइए जानते हैं किस प्राइस रेंज में आ सकते हैं ये प्रोडक्ट्स। 

Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट जुलाई में आयोजित होने जा रहा है जिसमें कंपनी स्मार्टवॉच के साथ ही ईयरबड्स सीरीज भी पेश कर सकती है। इन वियरेबल्स के प्राइस का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है। YTECB के अनुसार, यूरोप की ई-कॉमर्स साइट पर इनके प्राइस डिटेल्स नजर आए हैं। Galaxy Watch Ultra तीन कलर्स- Titanium Gray, Titanium White, और Titanium Silver में आ सकती है। इसकी कीमत 689 यूरो (लगभग 61,000 रुपये) हो सकती है। हालांकि फाइनल प्राइस लॉन्च के समय ही कंफर्म किया जा सकेगा। 
Advertisement

Galaxy Watch Ultra कंपनी की पहली Ultra स्मार्टवॉच होगी जो कि फिलहाल LTE वेरिएंट में आने की संभावना है। यह 47mm साइज में आ सकती है। यह Galaxy Watch 6 Classic से साइज में थोड़ी बड़ी है जो कि 46mm साइज में आती है। Galaxy Watch 7 के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच भी तीन कलर्स में आ सकती है जिसमें ग्रीन, सिल्वर, और क्रीम शेड्स शामिल होंगे। इसकी कीमत 319 यूरो (लगभग 28,500 रुपये) हो सकती है। यह 40mm साइज में आ सकती है। जबकि इसके 44mm ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (लगभग 31,000 रुपये) हो सकती है। 

Galaxy Watch 7 के LTE वेरिएंट्स लिस्टिंग में नजर नहीं आए हैं। Galaxy Watch 7 के ब्लूटूथ वेरिएंट्स का प्राइस देखें तो यह Galaxy Watch 6 के समान ही है। इसलिए अपकमिंग वॉच के LTE वेरिएंट्स भी इसी प्राइस रेंज के आसपास लॉन्च किए जा सकते हैं। 
Advertisement

Galaxy Buds 3 और Buds 3 Pro की प्राइसिंग भी यहां सामने आई है। Galaxy Buds 3 €229 (लगभग रुपये) के प्राइस में लॉन्च हो सकते हैं। जबकि Buds 3 Pro की कीमत €319 (लगभग रुपये) हो सकती है। दोनों ही मॉडल्स सिल्वर और व्हाइट कलर में आ सकते हैं।  
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Excellent build quality
  • Personalised workout experience
  • Accurate health and fitness tracking
  • Good software and apps
  • Fast charging
  • Bad
  • ECG, blood pressure monitoring don't work in India
  • Camera controller app exclusive to Samsung phones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

40mm

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Premium design, good build quality
  • Rotating bezel works well
  • Personalised workout experience
  • Accurate health and fitness tracking
  • Good software and apps
  • Fast charging
  • Bad
  • ECG, blood pressure monitoring don't work in India
  • Camera controller app exclusive to Samsung phones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

43mm

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.