Samsung Galaxy Watch FE लॉन्च हुई Super AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

Samsung Galaxy Watch FE में 1.2 इंच साइज का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2024 10:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 100 से ज्यादा वर्कआउट ट्रैक किए जा सकते हैं।
  • इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।
  • ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर भी स्मार्टवॉच में दिया गया है।

Samsung Galaxy Watch FE में 1.2 इंच साइज का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung की ओर से लेटेस्ट स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE (Fan Edition) को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। यह Wear OS पर रन करती है। वियरेबल में 247mAh की बैटरी दी गई है। यह IP68 रेटिंग के साथ आती है। इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर भी है। आइए जानते हैं सैमसंग की पहली FE ब्रांडेड स्मार्टवॉच की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। .
 

Samsung Galaxy Watch FE price

Samsung Galaxy Watch FE को कंपनी ने Galaxy Watch 4 के लाइट वर्जन के रूप में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 199 डॉलर (लगभग 16,000 रुपये) है। स्मार्टवॉच की सेल 24 जून से शुरू होगी। इसे ब्लैक, पिंक, गोल्ड, और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। 
 

Samsung Galaxy Watch FE specifications

Samsung Galaxy Watch FE में 1.2 इंच साइज का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 396 x 396 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। डिस्प्ले पर सैफायर ग्लास की सेफ्टी दी गई है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने सिंगल 40mm वेरिएंट में उतारा है। इसमें Exynos W920 चिपसेट लगा है। इसकी रैम 1.5GB है और स्टोरेज 16GB की मिलती है। वियरेबल Wear OS पर ऑपरेट करता है। जिसके ऊपर कंपनी की One UI 5 Watch लेयर दी गई है। 

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.3 वर्जन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Wi-Fi, NFC और मल्टीपल सैटेलाइट सिस्टम भी इसमें दिया गया है जिसके तहत GPS/Glonass/Beidou/Galileo जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स आ जाते हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी ने टिकाऊ बनाने की पूरी कोशिश की है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। जबकि स्मार्टवॉच को स्विमिंग के दौरान खराब होने से बचाने के लिए इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। 
Advertisement

यह कई हेल्थ फीचर्स भी सपोर्ट करती है। इसमें 100 से ज्यादा वर्कआउट ट्रैक किए जा सकते हैं। साथ ही स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप कोचिंग जैसे फीचर्स भी हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटर कर सकती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर भी स्मार्टवॉच में दिया गया है। इसमें एक्सिलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियो मेग्नेटिक सेंसर जैसे सभी जरूरी सेंसर्स का सपोर्ट दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.