Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें

Samsung Galaxy Studio ओवर ईयर हेडफोन्स जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2026 10:56 IST
ख़ास बातें
  • हेडफोन्स का मॉडल नम्बर SM-U700 बताया गया है।
  • इनके अंदर 870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • हेडफोन्स में 360 ऑडियो का सपोर्ट भी मिल सकता है।

Samsung के हेडफोन Apple AirPods Max की प्रतिस्पर्धा में उतारे जा सकते हैं।

Photo Credit: Apple

Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश करने वाली है। हेडफोन्स कंपनी के पहले गैलेक्सी हेडफोन्स होने वाले हैं। ये ओवर ईयर डिजाइन के साथ आने वाले हैं। विभिन्न सर्टिफिकेशंस प्राप्त कर चुके हेडफोन्स अब भारतीय सर्टिफिकेशन में भी देखे गए हैं। भारतीय मानकों के अनुसार इन्हें अप्रूवल मिल चुका है। कहा जा रहा है कि हेडफोन्स में 360 ऑडियो का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इनके अंदर 870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। लम्बी बैटरी के साथ इनमें प्रभावी साउंड क्वालिटी मिल सकती है। यहां से और क्या जानकारी सामने आती है, आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy Studio ओवर ईयर हेडफोन्स जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी के पहले गैलेक्सी ब्रांडेड हेडफोन्स BIS लिस्टिंग में देखे (via) गए हैं। भारतीय सर्टिफिकेशन अथॉरिटी में ऑडियो वियरेबल का लिस्ट होना बताता है कि ये भारत में भी अन्य मार्केट्स के साथ लॉन्च हो सकते हैं। लिस्टिंग इशारा करती है कि प्री-रिलीज चरणों से ये गुजर रहे हैं। 

Advertisement

Galaxy Studio हेडफोन्स का मॉडल नम्बर SM-U700 बताया गया है। इनका कोडनेम H1 है। सर्टिफिकेशन इनके अप्रूवल की जानकारी देता है लेकिन डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल पाता है। FCC, TÜV Rheinland और साउथ कोरिया के RRA सर्टिफिकेशन में भी ये स्पॉट हो चुके हैं। 

Samsung Galaxy Studio के फीचर्स को लेकर अफवाहें काफी समय से आ रही हैं। लीक्स की मानें तो हेडफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलने वाला है। ये एम्बियंट साउंड मोड के साथ रिलीज किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि हेडफोन्स में 360 ऑडियो का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इनके अंदर 870mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। लम्बी बैटरी के साथ इनमें प्रभावी साउंड क्वालिटी मिल सकती है। इसके साथ ही डिजाइन भी प्रीमियम होने के कयास लग रहे हैं। Samsung ने अधिकारिक रूप से इनमें से किसी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  2. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  3. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  4. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  5. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  6. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  7. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  8. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  9. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  10. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.