Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत

यूजर चाहे तो इन्हें ऑफिस में इस्तेमाल कर सकता है और चाहे तो सनग्लासेस की तरह उपयोग में ला सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 09:51 IST
ख़ास बातें
  • आर्म में बिल्ट-इन स्पीकर मिलते हैं
  • इनमें तीन फ्रंट फ्रेम कंपनी ने दिए हैं
  • आर्म टीआर90 प्लास्टिक के बने हैं जो इनके वजन को हल्का रखते हैं

Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी ने लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया है।

Photo Credit: Rogbid

Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी ने लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया है। इनकी खासियत है कि यूजर इन्हें चाहे जिस तरह इस्तेमाल कर सकता है। मसलन, सनग्लासेस की तरह भी, और क्लियर फ्रेम ग्लासेस की तरह भी। क्योंकि कंपनी इनमें बदले जा सकने वाले फ्रेम का विकल्प देती है। Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आते हैं और इनकी इलेक्ट्रॉनिक आर्म को आसानी से डिटैच किया जा सकता है। साथ ही नए फ्रेम इसमें लगाए जा सकते हैं। इनमें ओपन ईयर स्पीकर लगे हैं जिससे कि इन्हें ऑडियो वियरेबल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Rogbid VisionW Smart Glasses Price

Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस की कीमत 69.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Rogbid VisionW Smart Glasses Specifications

Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस मॉड्यूलर डिजाइन में आते हैं। इन्हें यूजर पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। इनमें डिटेच हो सकने वाले इलेक्ट्रॉनिक आर्म लगे हैं। साथ ही बदले जा सकने वाले फ्रेम आते हैं। आर्म में बिल्ट-इन स्पीकर मिलते हैं जो ओपन ईयर स्पीकर का काम करते हैं। यूजर चाहे तो इन्हें ऑफिस में इस्तेमाल कर सकता है और चाहे तो सनग्लासेस की तरह उपयोग में ला सकता है। इनमें तीन फ्रंट फ्रेम कंपनी ने दिए हैं। एक में डार्क यूवी लेंस मिलते हैं, दूसरे में स्क्वायर हाफ-रिम फ्रेम आता है जो ऑफिस या इनडोर में इस्तेमाल होते हैं, और तीसरे में विंटेज स्टाइल एसिटेट फ्रेम आता है जिसे सन प्रोटेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसके आर्म टीआर90 प्लास्टिक के बने हैं जो इनके वजन को हल्का रखते हैं। इनके स्टेम में ओपन ईयर स्पीकर लगे हैं जो सीधे कानों में ऑडियो पहुंचाते हैं। इनमें सिंगल माइक्रोफोन सेटअप दिया है जिससे फोन कॉल भी रिसीव हो सकती है। फ्रेम को टैप करके की कॉल का जवाब दिया जा सकता है। 

Advertisement

Rogbid VisionW में कंपनी ने AI इंटीग्रेशन भी दिया है। ये स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें वॉयस कमांड फीचर है जिससे कि ChatGPT समेत विभिन्न लैंग्वेज मॉडल्स को कमांड दी जा सकती है। स्मार्ट ग्लासेस में 200mAh की डुअल बैटरी लगी हैं जो प्रत्येक आर्म में मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि ये 9 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करते हैं, और 30 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें मेग्नेटिक पिन कनेक्टर मिलता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.