Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत

SR15 Ultra में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं। यह हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग आदि कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जून 2026 09:34 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्ट रिंग टाइटेनियम एलॉय की बनी है।
  • SR15 Ultra में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है।

Rogbid SR15 में कंपनी ने खास बिल्ट-इन डिस्प्ले दिया है जिसमें एक टैप पर यूजर कई तरह की जानकारी देख सकता है।

Photo Credit: Rogbid

Rogbid SR15 कंपनी की नई स्मार्टरिंग के रूप में लॉन्च की गई है। इस वियरेबल को कंपनी ने खास डिस्प्ले से नवाजा है। यह एक यूनीक फीचर है जो किसी स्मार्टरिंग में अभी तक दुर्लभ है। इसका बिल्ट-इन डिस्प्ले कई तरह की जानकारी दिखाता है। साथ ही नोटिफिकेशंस अलर्ट भी मिलते हैं जिसके लिए वाइब्रेशन मोटर भी इसमें लगी है। इसे कंपनी ने IP68 रेटिंग दी है। साथ ही यह वाटर रसिस्टेंट है और 5ATM रेटिंग के साथ आती है। बैटरी के लिए कहा गया है कि सिंगल चार्ज में यह 5 दिन तक चल सकती है। चार्जिंग केस को मिलाकर 1 महीने का बैकअप बताया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टरिंग की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Rogbid SR15 Smart Ring Price

Rogbid SR15 Ultra को कंपनी अमेरिकी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 99.99 डॉलर है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। स्मार्टरिंग को ब्लैक, सिल्वर, और गोल्ड जैसे शेड्स में पेश किया गया है। 

Advertisement

Rogbid SR15 Smart Ring Specifications, Features

Rogbid SR15 एक साधारण स्मार्टरिंग नहीं है। इसमें कंपनी ने खास बिल्ट-इन डिस्प्ले दिया है जिसमें एक टैप पर यूजर कई तरह की जानकारी देख सकता है। मसलन डिस्प्ले पर यूजर को टाइम दिखता है, साथ ही डेली स्टेप काउंट, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप डेटा और शेष बैटरी जैसी जानकारी भी दिखती है। यानी बिना फोन को जेब से निकाले यह सारी जरूरी जानकारी दिखा देती है। 

इसकी बॉडी टाइटेनियम एलॉय की बनी है। कंपनी ने इसे 8 से 14 तक साइज में लॉन्च किया है। स्मार्टरिंग में हैप्टिक मोटर लगी है जो नोटिफिकेशन के समय वाइब्रेशन पैदा करती है। यह फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया अलर्ट, अलार्म आदि पर वाइब्रेट करती है। SR15 Ultra में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं। यह हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग आदि कर सकती है। 

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। iOS 10.0 या उससे ऊपर और, Android 9.0 या उससे ऊपर के वर्जन के साथ यह कम्पैटिबल है। कंपनी के अनुसार, हेल्थ डेटा देखने के लिए यूजर को कोई चार्ज नहीं देना होता है। 

कंपनी ने वाटर रसिस्टेंस के लिए इसे 5ATM रेट किया है। वहीं, यह IP68 रेटेड भी है। यानी हाथ धोते समय या पानी में तैराकी करते समय भी यह बिना किसी चिंता के पहनी जा सकती है। बैटरी के लिए कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 5 दिन आराम से चल सकती है। कंपनी ने साथ में मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग केस भी दिया है। इसे मिलाकर यह पूरे एक महीने तक चल सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.