ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, 2MP कैमरा और SIM सपोर्ट के साथ लॉन्च हुई Rogbid Model R स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Rogbid Model R स्मार्टवॉच कई स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ हार्ट रेट, SpO2 और ब्लडप्रेशर मॉनिटरिंग के लिए हेल्थ सेंसर से लैस आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अगस्त 2024 22:12 IST
ख़ास बातें
  • इसकी कीमत $159.99 (करीब 13,500 रुपये) है
  • वर्तमान में वॉच 79.99 डॉलर के प्रमोशनल लॉन्च प्राइस पर बेची जा रही है
  • स्मार्टवॉच में 1.85-इंच एचडी डिस्प्ले के साथ एक गोलाकार डायल है

Photo Credit: Rogbid

Rogbid ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में Model R को जोड़ा है। कंपनी की यह पहली 4G एंड्रॉयड स्मार्टवॉच 1.85-इंच राउंड  HD डिस्प्ले (400 x 400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 98% RGB कलर गैमट ​​​​के साथ एक प्रीमियम मेटालिक डिजाइन से लैस आती है। इसमें 2MP कैमरा भी दिया गया है और यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसमें सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और बिल्ट-इन जीपीएस शामिल है। क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करने वाली Rogbid Model R 3GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस है।

Rogbid Model R को सिलिकॉन और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप ऑप्शन में ओब्सीडियन ब्लैक और शाइनी सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत $159.99 (करीब 13,500 रुपये) है, लेकिन यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट में वर्तमान में 79.99 डॉलर के प्रमोशनल लॉन्च प्राइस पर बेची जा रही है।
Advertisement

Rogbid Model R स्मार्टवॉच में 1.85-इंच एचडी डिस्प्ले के साथ एक गोलाकार डायल है, जो 400 x 400 रिजॉल्यूशन और 98% आरजीबी कलर गैमट ​​​​की पेशकश करता है। इसमें दाहिनी ओर दो फिजिकल बटन के साथ एक प्रीमियम मेटालिक डिजाइन मिलता है, जिसमें फोटो, वीडियो और क्यूआर कोड स्कैनिंग के लिए बीच में 2-मेगापिक्सल कैमरा भी लगा है।

डिवाइस 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करती है। इसमें Android 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। स्मार्टवॉच कई स्पोर्ट्स मोड के साथ-साथ हार्ट रेट, SpO2 और ब्लडप्रेशर मॉनिटरिंग के लिए हेल्थ सेंसर से लैस आती है। स्मार्टवॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP67-प्रमाणित है।
Advertisement

इसमें स्वतंत्र नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए एक सिम कार्ड स्लॉट है। Rogbid Model R बिल्ट-इन जीपीएस, एनएफसी, एक टॉर्च, हैंड्स-फ्री कॉलिंग और 1,100mAh की बैटरी से लैस आती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rogbid Model R
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.