Redmi Watch 6 हुई लॉन्च: 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 24 दिन तक का बैटरी बैकअप! जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Watch 6 तीन कलर ऑप्शंस - Blue Moon Silver, Elegant Black और Misty Blue में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 20:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग 7,400 रुपये) है
  • स्मार्टवॉच में 2.07-इंच का AMOLED कलर स्क्रीन दिया गया है
  • हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग शामिल

Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग 7,400 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: Redmi

Redmi ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को लॉन्च कर दिया है, जो Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के साथ पेश की गई है। इसमें 2.07-इंच का AMOLED कलर स्क्रीन दिया गया है और यह Xiaomi Surge OS 3 पर चलती है। यह स्मार्ट डिवाइस इंटरकनेक्शन को सपोर्ट करती है और Converged Device Centre के जरिए कंट्रोलर के रूप में भी काम कर सकती है। Redmi Watch 6 में 550mAh लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी है, जो रेगुलर यूज में लगभग 12 दिन और बैटरी सेविंग मोड में 24 दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है। हेल्थ और स्पोर्ट्स के लिए कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग 7,400 रुपये) रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शंस - Blue Moon Silver, Elegant Black और Misty Blue में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे Xiaomi China e-store से खरीद सकते हैं।

नई Redmi Watch 6 में हाई-स्ट्रेंथ एल्युमीनियम एलॉय मिड-फ्रेम, स्टेनलेंस स्टील क्राउन और फाइबर-रीइन्फोर्स्ड पॉलिमर शामिल है। इसमें डुअल बटन मिलते हैं। स्मार्टवॉच में 2.07-इंच का AMOLED कलर स्क्रीन दिया गया है, जो 2.5D हल्के कर्व्ड ग्लास के साथ आती है। इसका रिजॉल्यूशन 432×514 पिक्सल है। पैनल पर 2mm अल्ट्रा-नैरो एजेस हैं और यह 2000 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें अलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) सपोर्ट भी मिलता है। वॉच Xiaomi Surge OS 3 पर चलती है और इसमें Super Island इंटरफेस दिया गया है। 

Redmi Watch 6 में फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स हैं, जिनमें छह ऑटोमैटिकली रिकॉग्नाइज किए जाते हैं। हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग शामिल हैं। स्मार्ट डिवाइस इंटरकनेक्शन को सपोर्ट करती है और Converged Device Centre के जरिए कंट्रोलर के रूप में भी काम कर सकती है। 

Redmi Watch 6 में स्मार्ट कार कंट्रोल के फीचर्स भी हैं और यह कई ऐप्स को सपोर्ट करती है, जिससे रोजमर्रा के टास्क और एंटरटेनमेंट आसान हो जाता है। यूजर WeChat के क्विक रिप्लाई, वॉइस रिप्लाई, इमोटिकॉन्स और मैसेज शॉर्टकट के जरिए तेजी से जवाब दे सकते हैं।

Advertisement

सेंसर में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर (वाटरप्रूफ), एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और जियोमैग्नेटिक सेंसर शामिल हैं। GPS और GNSS ट्रैकिंग के लिए इसमें ड्यूल L1 GNSS एंटेना दिए गए हैं, जो BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में Bluetooth 5.4 और NFC शामिल हैं। वॉच को 5ATM वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है, जिससे यह स्विमिंग और शैलो वॉटर में यूज की जा सकती है, हालांकि यह हॉट शॉवर्स, सौना या डीप डाइविंग के लिए नहीं है।

Redmi Watch 6 में 550mAh lithium-ion polymer बैटरी है, जो रेगुलर यूज में लगभग 12 दिन और बैटरी सेविंग मोड में 24 दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है। इसमें लीनियर वाइब्रेशन मोटर शामिल है, जो 20 से ज्यादा वाइब्रेशन टाइप्स को सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 9.9mm और वजन 31g (स्ट्रैप के बिना) है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  3. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  4. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  7. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.