सिंगल चार्ज में 10 दिन चलने वाली सबसे हल्की स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite लॉन्च

रेडमी वॉच लाइट 2 में कंपनी ने 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 11:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Watch 2 Lite की भारत में कीमत 4,999 रुपये है।
  • इसे कंपनी की वेबसाइट mi.com से खरीदा जा सकता है।
  • इसकी सेल 15 मार्च दोपहर 12 से बजे शुरू होगी।
Xiaomi ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 2 Lite को लॉन्च किया है। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, यह कंपनी की सबसे हल्की स्मार्टवॉच कही गई है। इसके वजन की बात करें तो यह केवल 35 ग्राम की ही है। रेडमी की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.55 की डिस्प्ले दी गई है जिसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मल्टी सिस्टम स्टैंडअलोन जीपीएस दिया गया है। इसकी मदद से यह सटीक पोजीशन बताती है और दौड़ते या चलते समय बेहतर ट्रैकिंग कर पाती है। 
 

Redmi Watch 2 Lite price, availability

Redmi Watch 2 Lite की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट mi.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Mi Home store, Amazon India, Reliance Digital और कंपनी के रिटेल पार्टनर्स पर भी उपलब्ध है। शाओमी ने इसे आइवरी, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसकी सेल 15 मार्च दोपहर 12 से बजे शुरू होगी।
 

Redmi Watch 2 Lite specifications

Redmi Watch 2 Lite में 1.55 इंच की HD Edge डिस्प्ले दी गई है। इसके किनारे कर्व्ड हैं। डिवाइस को Mi Fitness App या Xiaomi Wear जैसी एप्लीकेशन्स के साथ पेअर किया जा सकता है। यह 120 से ज्यादा वॉचफेस को सपोर्ट करती है। एक फिटनेस वॉच होने के नाते इसमें कई तरह के हेल्थ ट्रैंकिंग फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें SpO2 ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग के साथ साथ ब्रीदिंग एक्सर्साइज फीचर भी इसमें मिलता है। 

रेडमी वॉच लाइट 2 में कंपनी ने 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए हैं। कुछ वर्कआउट मोड यह खुद भी डिटेक्ट करने में सक्षम है। इसमें 17 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड हैं जबकि 90 एक्सटेंडेड वर्कआउट मोड मिलते हैं। डिवाइस में 5ATM वॉटर रसिस्टेंस, म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल के साथ वेदर अलर्ट फीचर भी मिलता है। इसके बॉक्स में मेग्नेटिक चार्जिंग केबल भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज में यह स्मार्टवॉच 10 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Ivory, Black, Blue, Pink, Olive, Brown

Compatible OS

Android

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Square

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.