Redmi Buds 5A: भारत में Redmi Pad SE टैबलेट के साथ इस दिन लॉन्च होंगे नए TWS ईयरबड्स

अपने स्मार्टर लिविंग 2024 इवेंट पेज पर एक माइक्रोसाइट के जरिए, Xiaomi ने भारत में नए Redmi Buds 5A के लॉन्च की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 21:35 IST
ख़ास बातें
  • 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे नए Redmi Buds 5A
  • नए बड्स मौजूदा Redmi Buds 5 के लाइट वर्जन प्रतीत होते हैं
  • ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आएंगे Buds 5A
Xiaomi अगले हफ्ते भारत में Redmi Buds 5A लॉन्च करेगी। Xiaomi Smarter Living 2024 इवेंट के दौरान Redmi Pad SE के साथ नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन को पेश किया जाएगा। ईयरफोन के लिए Mi इंडिया वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट बना दी गई है। लिस्टिंग में Redmi Buds 5A को ब्लैक और व्हाइट रंग में दिखाए गया है। अपकमिंग ईयरबड्स स्टेम डिजाइन के साथ आएंगे। ईयरफोन एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर और Google फास्ट पेयर के सपोर्ट के साथ आएंगे।

अपने स्मार्टर लिविंग 2024 इवेंट पेज पर एक माइक्रोसाइट के जरिए, Xiaomi ने भारत में नए Redmi Buds 5A के लॉन्च की पुष्टि की है। TWS ईयरफोन को 23 अप्रैल को Redmi Pad SE के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi द्वारा इवेंट में एक रोबोट वैक्यूम क्लीनर और एक हेअर ड्रायर भी पेश किया जाएगा, लेकिन ब्रांड ने अभी तक उनके बारे में डिटेल्स शेयर नहीं की है।

माइक्रोसाइट पर मौजूद तस्वीरें रेडमी Buds 5A को काले और सफेद कलर ऑप्शन में दिखाती हैं। ऐसा लगता है कि इसमें इन-ईयर डिजाइन मिलेगा, जो Redmi Buds 5 के समान है। ईयरफोन में 12 mm डायनेमिक ड्राइवर हैं और अनचाहे बाहरी शोर को खत्म करने के लिए ANC मौजूद है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और Google फास्ट पेयर के लिए सपोर्ट है, जो यूजर्स को स्मार्टफोन के साथ ऑडियो डिवाइस को तुरंत पेयर करने की सुविधा देता है।

उम्मीद है कि रेडमी बड्स 5ए, Redmi Buds 5 के लाइट वर्जन के रूप में लॉन्च होगा। Buds 5 को भारत में पिछले साल फरवरी में 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। वायरलेस ईयरफोन फ्यूजन ब्लैक, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।

Redmi Buds 5 ईयरफोन में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है और धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग है। इसमें 20Hz से 20kHz के फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेट के साथ 12.4 mm डायनेमिक ड्राइवर हैं और ये 46dB तक ANC प्रदान करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.