Redmi Buds 4 Active होंगे ENC, Google फास्ट पेयर सपोर्ट के साथ 13 जून को लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Redmi Buds 4 Active भारत में जल्दी ही लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख और उपलब्धता की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 4 Active भारत में जल्दी ही लॉन्च होने वाले हैं।
  • रेडमी बड्स 4 एक्टिव की लॉन्च तारीख एक माइक्रोसाइट के जरिए शेयर हुई है।
  • ईयरबड्स 13 जून को शाओमी पैड 6 के साथ आएंगे।

Redmi Buds 4 Active में ENC दिया गया है।

Photo Credit: Redmi

Redmi Buds 4 Active भारत में जल्दी ही लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख और उपलब्धता की घोषणा कर दी है। इन्हें  Xiaomi Pad 6 के साथ अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। Redmi Buds 4 Active TWS ईयरबड्स में गूगल फास्ट फंक्शनैलिटी और एन्वायरमेंटल नॉयज कैंसलेशन सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसका एक कलर भी रिवील किया है। ईयरबड्स ब्लैक कलर ऑप्शन में स्टेम डिजाइन के साथ आएंगे। आइए Buds 4 Active TWS के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी ने रेडमी बड्स 4 एक्टिव के लॉन्च की तारीख एक माइक्रोसाइट के माध्यम से शेयर की है।  ईयरबड्स 13 जून को शाओमी पैड 6 के साथ आएंगे। इसकी उपलब्धता को अमेजन इंडिया द्वारा कन्फर्म किया गया है। प्रोडक्ट के लिए एक बड़े पेज को ई-कॉमर्स साइट पर लाइव किया गया है। इसमें बड्स 4 एक्टिव की स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है।

रेडमी बड्स 4 एक्टिव स्टेम डिजान के साथ आएंगे। ये ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इसका चार्जिंग केस पेबल शेप में आएगा और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ बोटम में चार्जिंग इंडिकेटर दिया गया है। ईयरबड्स में बेहतर ऑडियो के लिए Bass Pro ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें एनवायर्नमेंटल नॉयज कैंसलेशन (ENC) और गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट दिया गया है। 

वहीं, शाओमी ने 13 जून को भारत में शाओमी पैड 6 का लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। टैबलेट को 2 अलग-अलग कलर्स में पेश किया जाएगा। इसमें डॉल्बी-विजन डिस्प्ले के साथ डॉल्बी अट्मॉस सपोर्ट ऑडियो सिस्टम मिलेगा। डिवाइस एंड्राइड 13 MIUI 14 पर काम करेगा। टैबलेट में 8,840mAh बैटरी दी जाएगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Xiaomi Pad 6 में स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ शाओमी का सेकंड-जनरेशन स्मार्ट पेन आएगा। कंपनी के अनुसार, टैबलेट की मोटाई 6.55mm और वजन 490 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.