1.47 इंच डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होगा Redmi Band 2, जानें सबकुछ

आपको बता दें कि फर्स्ट-जनरेशन Redmi Band को 99 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया था। मगर अब Redmi Band 2 की कीमत इसके मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 10:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi चीन में Redmi Band 2 को 27 दिसंबर को पेश करने वाली है।
  • Redmi Band 2 में 1.47 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी।
  • रेडमी उस दिन नई Redmi Watch 3 और Buds 4 Lite को भी पेश करेगी।

Photo Credit: Redmi/Weibo

Redmi चीन में Redmi Band 2 को 27 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने वाली है। यह वियरेबल अन्य प्रोडक्ट जैसे कि नई Redmi K60 सीरीज, Redmi Note 12 Pro स्पीड वर्जन, Redmi Watch 3 और Redmi Buds 4 Lite के साथ डेब्यू करेगा। ऑफिशियल एंट्री से कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने आगामी बैंड की डिस्प्ले समेत अन्य डिटेल्स का खुलासा कर दिया है।
 

Redmi Band 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Band 2, पुराने रेडमी बैंड के अपग्रेड के तौर पर आएगा। इस नए बैंड में एक नया डिजाइन और नए फीचर्स मिलेंगे। रेडमी के हाल ही में आए टीजर से साफ होता है कि Redmi Band 2 में 1.47 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी, जिसका डिस्प्ले एरिया पुराने सीरीज के मॉडल के मुकाबले में 79% बड़ा होगा। इसकी मोटाई 9.99mm होगी।

आपको बता दें कि कंपनी उसी दिन नई Redmi Watch 3 और Buds 4 Lite को भी पेश करेगी। Watch 3 में स्क्वायर डायल मिलेगा, जिसमें दाईं ओर कंट्रोल बटन होगा। कंपनी ने स्मार्टवॉच को ग्रीन कलर के स्ट्रैप के साथ टीज किया था लेकिन अन्य कलर ऑप्शन भी आ सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें कि रेडमी बैंड को 2020 में लॉन्च किया गया था। इस बैंड में 1.08 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले स्क्रीन है। बैंड में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ-साथ कई एक्सरसाइज मोड भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इस वॉच को डायरेक्ट यूएसबी चार्जिंग का इस्तेमाल करके आसानी से चार्ज कर सकते हैं। यह स्लीप मॉनिटरिंग और सेडेंटरी रिमाइंडर्स को भी सपोर्ट करता है।

Redmi Band 2 की कीमत


आपको बता दें कि फर्स्ट-जनरेशन Redmi Band को 99 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया था। मगर अब Redmi Band 2 की कीमत इसके मुकाबले ज्यादा हो सकती है। हालांकि लॉन्च के वक्त ही इसकी सटीक कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.