Realme Watch S2 सिंगल चार्ज में चलेगी 20 दिन! 110 स्‍पोर्ट्स मोड के साथ लॉन्चिंग जल्‍द

Realme Watch S2 : Realme के मुताबिक, Watch S2 में 20 दिनों तक चलने वाले बैटरी मिलेगी। एआई इस वॉच की बड़ी खूबी होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch S2 की लॉन्चिंग इसी महीने
  • मिलेगी 20 दिनों तक चलने वाली बैटरी
  • Realme Watch S2 में होगा गोलाकार डिजाइन

Photo Credit: realme

Realme की नई सीरीज Realme 13 Pro को इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई स्‍मार्टफोन सीरीज के साथ Realme Watch S2 स्‍मार्टवॉच भी लॉन्‍च होगी। एक नए टीजर में वॉच के प्रमुख स्‍पेक्‍स और फीचर्स का खुलासा किया गया है। दावा है कि नई रियलमी वॉच में एआई की खूबियां शामिल होंगी। Realme Watch S2 को फ्लिपकार्ट पर मौजूद माइक्रोसाइट में देखा जा चुका है। कंपनी की वेबसाइट पर भी यह स्‍पॉट हुई है। 

Realme के मुताबिक, Watch S2 में 20 दिनों तक चलने वाले बैटरी मिलेगी। एआई इस वॉच की बड़ी खूबी होगी। 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड को यूजर्स सिलेक्‍ट कर पाएंगे, जिन्‍हें एआई से एनालाइज किया जा सकेगा। लोग अपने पसंदीदा वॉच फेस भी इस घड़ी में लगा पाएंगे। दावा है कि एआई से वॉइस असिस्‍टेंट में भी सुधार आएगा। 

Realme Watch S2 को अर्ली बर्ड ऑफर के तहत उपलब्‍ध कराया जाएगा। खरीदने वालों को ऑफर्स की पेशकश भी की जाएगी। पिछले वीक यह कन्‍फर्म हो गया था कि नई रियलमी स्‍मार्टवॉच में ChatGPT AI वॉइस असिस्‍टेंट का सपोर्ट होगा। मुमकिन है कि वॉच में एमोलेड डिस्‍प्‍ले वाला डायल होगा। यह जीपीएस को भी सपोर्ट कर सकती है। 

वॉच का डिजाइन और हार्डवेयर डिटेल्‍स सामने आना अभी बाकी है। इससे पहले Realme Watch S2 को FCC सर्टिफिकेशन में देखा गया था। इसका मॉडल नंबर RMW2401 है। स्मार्टवॉच में 380mAh की बैटरी होने की बात सामने आई थी। लिस्टिंग से पता चला था कि  अपकमिंग स्मार्टवॉच में राइट साइड में एक सर्कुलर बटन होगा। यह क्राउन बटन के साथ में मौजूद होगा। सेंटर में इसके सेंसर्स मौजूद होंगे। इसके स्पेसिफिकेशंस Realme Watch S से अपग्रेडेड हो सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.