38 घंटों का प्लेबैक बैकअप देने वाले Realme Buds T110 भारत में 15 अप्रैल को होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme Buds T110 को Realme P1 5G सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme अपनी इंडिया वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज के जरिए प्रोडक्ट्स के आने की जानकारी दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 20:11 IST
ख़ास बातें
  • ईयरफोन को Realme P1 5G सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा
  • 15 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे दोनों प्रोडक्ट्स
  • इसमें AI-आधारित एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलिंग (ENC) फीचर मिलता है

Realme Buds T110 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है

Realme Buds T110 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन 15 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि ईयरफोन को देश में Realme P1 5G सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme Buds T110 में 10mm डायनेमिक ड्राइवर हैं और कॉल नॉइज कैंसिलेशन के लिए AI-आधारित एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलिंग (ENC) फीचर है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कुल 38 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देंगे। रियलमी बड्स T110 को इस हफ्ते की शुरुआत में Realme GT Neo 6 SE के साथ चीन में लॉन्च किया गया था।

Realme ने शुक्रवार को X के जरिए भारत में Realme Buds T110 के आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा की। TWS ईयरफोन भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं। टीजर में ईयरबड्स के लिए हरे रंग का ऑप्शन और स्टेम के साथ इन-ईयर डिजाइन का हिंट दिया गया है। टीजर से पता चलता है कि ये 10 mm डायनामिक ड्राइवर्स के साथ आएंगे और AI ANC की पेशकश करेंगे। दावा किया गया है कि ईयरफोन केस के साथ कुल 38 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।
Advertisement

ईयरफोन को Realme P1 5G सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। Realme अपनी इंडिया वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज के जरिए प्रोडक्ट्स के आने की जानकारी दे रहा है।

Realme Buds T110 को चीन में Realme GT Neo 6 SE के साथ CNY 129 (लगभग 1,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। वे काले, नीले, हरे और सफेद रंगों में उपलब्ध हैं और 88ms लेटेंसी रेट प्रदान करते हैं। ये धूल और पानी से बचाव के लिए IP55-रेटेड हैं और राउंड शेप के केस के साथ आते हैं।
Advertisement

प्रत्येक ईयरबड में ऑन-ईयर टच कंट्रोल्स की सुविधा है और इसे Realme Link ऐप का उपयोग करके कस्टमाइज किया जा सकता है। Realme Buds T110 ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट से लैस आता है। कहा जाता है कि ईयरबड्स सात घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल मिलाकर 38 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.