Realme Buds Air 2 की टीज़र वीडियो सीईओ ने की पोस्ट, ये फीचर्स होंगे ईयरबड्स की खासियत

Realme India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर 45 सेकेंड की एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिसमें हमें Realme Buds Air 2 ईयरबड्स की झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2021 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 2 का टीज़र माधव सेठ ने किया है पोस्ट
  • इस ईयरबड्स में दिए जा सकते हैं डिज़ाइन संबंधित बदलाव
  • Realme Link ऐप पर भी लिस्ट हो चुका है रियलमी बड्स एयर 2

ANC के अलावा, Realme Buds Air 2 में ट्रांसपेरेसी मोड दिया जाएगा

Realme Buds Air 2 का टीज़र वीडियो कंपनी के भारतीय सीईओ माधव सेठ द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। यह नए ट्रूली वायरलेस (TWS) ईयरबड्स दिसंबर 2019 में लॉन्च हुए Realme Buds Air के सक्सेसर हो सकते हैं। माधव सेठ द्वारा पोस्ट किए टीज़र वीडियो के अलावा, रियलमी बड्स एयर 2 का स्क्रीनशॉर्ट सामने आया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme Link app से लीक हुआ है। नया TWS ईयरबड्स को लेकर यह भी अटकले लगाई जा रही हैं कि इसका मॉडल नंबर RMX2003 होगा, जो कि Standard and Industrial Research Institute of Malaysia (SIRIM) वेबसाइट पर भी कथित रूप से लिस्ट हो चुका है।

Realme India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर 45 सेकेंड की एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिसमें हमें Realme Buds Air 2 ईयरबड्स की झलक देखने को मिली है। हालांकि, एग्जिक्यूटिव ने वीडियो में फिलहाल इन ईयरबड्स से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसके जरिए ईयरबड्स के कुछ फीचर्स के संकेत मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) शामिल होगा, जो कि ऑरिज़न Realme Buds Air में मौजूद नहीं था।
Advertisement

ANC के अलावा, रियलमी बड्स एयर 2 में ट्रांसपेरेसी मोड दिया जाएगा, जो कि यूज़र्स को गाने सुनने के साथ-साथ बाहर की आवाज़े सुनने की इज़ाजत देता है। इन नए मॉडल्स में मौजूदा रियलमी बड्स एयर के मुकाबले डिज़ाइन स्तर के कुछ बदलाव दिए जा सकते हैं।
 

टीज़र वीडियो के इत्तर, GSMArena की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस ईयरबड्स के डेवलपमेंट से जुड़े एक शख्स ने Realme Link app का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिसमें कथित रूप से रियलमी बड्स एयर 2 सपोर्टेड डिवाइसेस के साथ स्थित है। इसमें ईयरबड्स ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ देखा जा सकता है, हालांकि कंपनी इसके साथ कुछ अन्य शेड्स भी पेश कर सकती है।

Advertisement
Gadgets 360 ने Realme Link ऐप पर रियलमी बड्स एयर 2 की मौजूदगी की जांच स्वतंत्र रूप से नहीं की है।

आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत में रियलमी बड्स एयर 2 कथित रूप से मलेशिया की SIRIM साइट पर मॉडल नंबर RMX2003 के साथ लिस्ट हुआ था, जिसके साथ Realme Buds Q2, Realme C21 और Realme 30A भी मौजूद थे। यह ईयरबड्स कथित रूप से दिसंबर महीने में मॉडल नंबर RMA2003 के साथ US Federal Communications Commission (FCC) पर लिस्ट हुए थे। इस लिस्टिंग में 400 एमएएच बैटरी के साथ चार्जिंग केस की जानकारी सामने आई थी।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good looks, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Lots of useful features
  • Decent, safe sonic signature
  • Bad
  • Not very detailed sound
  • ANC isn't very sensitive to changes and high-frequency sounds
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Buds Air 2, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  4. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  5. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  6. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  8. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  9. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  10. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.