Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Meta ने अपने एआई-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस लाइनअप में विस्तार करते हुए Ray-Ban Meta Optics Styles को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Ray-Ban Meta Optics Styles कंफर्ट और कस्टमाइजेशन के लिए डिजाइन है।
  • Ray-Ban Meta Optics Styles में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Ray-Ban Meta Optics Styles की कीमत $499 (लगभग 41,500 रुपये) है।

Ray-Ban Meta Optics Styles

Photo Credit: Meta

Meta ने अपने एआई-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस लाइनअप में विस्तार करते हुए Ray-Ban Meta Optics Styles को लॉन्च कर दिया है। रे-बैन मेटा ऑप्टिक्स स्टाइल्स में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्ट ग्लासेस कंपनी के प्रिस्क्रिप्शन वियर के लिए डिजाइन किए गए पहले ऑप्टिकल स्टाइल हैं। इन ग्लासेस को एसिलोरलक्सोटिका के साथ साझेदारी में तैयार किया है। यहां हम आपको Ray-Ban Meta Optics Styles के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ray-Ban Meta Optics Styles Price

Ray-Ban Meta Optics Styles की कीमत $499 (लगभग 41,500 रुपये) है। Ray-Ban Meta Blayzer Optics (Gen 2) और Ray-Ban Meta Scriber Optics (Gen 2) शामिल हैं। ये ग्लासेस 31 मार्च से अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी बिक्री 14 अप्रैल से रे-बैन स्टोर्स, Ray-Ban.com और लेंसक्राफ्टर्स और सनग्लास हट जैसे रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। बाद में स्मार्ट ग्लास ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और संयुक्त अरब अमीरात समेत ग्लोबल मार्केट में बेचे जाएंगे। इस साल के आखिर तक भारत, ब्राजील और मैक्सिको जैसे जैसे देशों में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Ray-Ban Meta Optics Styles Specifications & Features

Ray-Ban Meta Optics Styles कंफर्ट और कस्टमाइजेशन के लिए डिजाइन किए गए हैं। इन फ्रेम्स में स्लिमर डिजाइन, इंटरचेंजेबल नोज पैड, अतिरिक्त 10 डिग्री रोटेशन वाले ओवरएक्सटेंशन हिंज और बेहतर फिट के लिए एडजस्टेबल टेम्पल टिप्स हैं। ब्लेजर ऑप्टिक्स और स्क्राइबर ऑप्टिक्स दोनों फ्रेम्स सिंगल-विजन, प्रोग्रेसिव और ट्रांजेशन लेंस समेत कई प्रकार के लेंस का सपोर्ट करते हैं। यूजर्स फ्रेम बदले बिना इनडोर और आउटडोर वातावरण में स्विच कर सकते हैं।

रे-बैन मेटा ऑप्टिक्स स्टाइल्स में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K रेजॉल्यूशन में फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग और क्लियर कॉल के लिए 6-माइक्रोफोन सिस्टम भी है। यूजर्स Spotify और Amazon Music जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए म्यूजिक और पॉडकास्ट सुन सकते हैं, कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और वॉयस कमांड के जरिए मेटा AI के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। इसमें एक एक्शन बटन भी है जो कि मेटा AI तक क्विक एक्सेस प्रदान करता है और यूजर्स को कंटेंट कैप्चर करने या शॉर्टकट को तुरंत एक्टिव करने में मदद करता है। AI एसिस्टेंट कॉन्टैक्स्ट को समझ सकता है, सवालों के जवाब दे सकता है और यूजर्स द्वारा देखे जाने वाली जानकारी के आधार पर मदद कर सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.