Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है। बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹15,425 तक पहुंच रही है।
Amazon पर Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर मिल रही बड़ी छूट
अगर आप ऐसे स्मार्ट ग्लासेज खरीदने का सोच रहे हैं जिनमें कैमरा, स्पीकर और AI जैसे फीचर्स मिलें, तो Amazon पर Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर फिलहाल बड़ी डील देखने को मिल रही है। ये वही स्मार्ट ग्लासेज हैं जिन्हें भारत में ₹29,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब Amazon पर इनके दाम में अच्छी-खासी कटौती के साथ बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद इनकी कीमत ₹15,425 तक पहुंच रही है। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले करीब ₹14 हजार से ज्यादा की बचत का मौका है।
Amazon पर Ray-Ban Meta Gen 1 Wayfarer Large Shiny Black मॉडल की कीमत फिलहाल ₹22,425 दिखाई जा रही है। इसकी सामान्य कीमत ₹29,900 है। यानी बिना किसी बैंक ऑफर के भी करीब ₹7,475 की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके लिए कम से कम ₹10,000 की खरीदारी जरूरी है। इस छूट के बाद कीमत ₹17,425 रह जाती है।
Amazon पर SBI कार्ड से मिलने वाले एक एडिशनल ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹15,425 तक बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग फ्रेम और लेंस वाले मॉडल की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।
Ray-Ban Meta Gen 1 को सामान्य चश्मे की तरह पहना जा सकता है, लेकिन इसमें कैमरा, स्पीकर, माइक्रोफोन और Meta AI जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो खींचने के साथ वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। रिकॉर्डिंग के दौरान फ्रेम पर लगी LED लाइट इसका संकेत देती है।
कैमरे से 3024×4032 पिक्सल रिजॉल्यूशन में फोटो और 1080p वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। एक वीडियो की अधिकतम अवधि 60 सेकंड तक है। इन वीडियो को Facebook और Instagram जैसे Meta के प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।
इन स्मार्ट ग्लासेज में पांच माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिसकी मदद से कॉल, आवाज से कमांड और AI से बातचीत की जा सकती है। “Hey Meta” बोलकर Meta AI को सक्रिय किया जा सकता है। मसलन, आप किसी गाने की पहचान करने के लिए भी ग्लासेज से पूछ सकते हैं। इसके लिए Shazam का इस्तेमाल किया जाता है। ग्लासेज से Spotify, Amazon Music और Apple Music जैसे ऐप्स पर संगीत भी सुना जा सकता है। इनमें खुले कान वाले स्पीकर दिए गए हैं, इसलिए चश्मा पहनकर आसपास की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।
Ray-Ban Meta Gen 1 में Qualcomm Snapdragon AR1 Gen 1 प्लेटफॉर्म दिया गया है और इसमें 32GB की आंतरिक स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, ग्लासेज एक बार चार्ज करने पर करीब चार घंटे तक चल सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 32 घंटे तक बताया गया है। इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।