सिंगल चार्ज में 10 दिन चलने वाली ProWatch X स्मार्टवॉच लॉन्च, IP68, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

ProWatch X में स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 14:14 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 30Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है
  • स्मार्टवॉच में 110 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस मिलते हैं
  • यह 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकती है

ProWatch X में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है।

Photo Credit: ProZone

Lava की स्मार्टवॉच एक्सेसरी सब-ब्रांड ProWatch की ओर से नई स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है। कंपनी ने ProWatch X को पेश किया है जिसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है। इसमें VO2 Max, बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी हैं। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है। इसमें 30Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टवॉच 10 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। IP68 रेटिंग से यह लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 
 

ProWatch X price in India

ProWatch X स्मार्टवॉच को कंपनी ने Rs. 4,499 की कीमत में लॉन्च किया है। इसे तीन स्ट्रैप वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है जिसमें Silicone, Nylon, और Metal को शामिल किया गया है। कलर कॉस्मिक ग्रे में दिया गया है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी दे रही है। 15 से 18 फरवरी तक यह प्रीबुक की जा सकती है। सेल 21 फरवरी से Flipkart पर शुरू होगी। बैंक ऑफर के तहत ग्राहक Rs 1000 का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। 
 

ProWatch X specifications

ProWatch X में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है। इसमें 30Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 326 PPI पिक्सल प्रति इंच डेंसिटी मिलती है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मार्टवॉच में हल्का एल्युमीनियम एलॉय फ्रेम लगा है। इसमें सैंडब्लास्ट फिनिश मिलती है। यह स्मार्टवॉच को एक रिफाइंड लुक देता है। स्मार्टवॉच में 110 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस मिलते हैं। 

ProWatch X में कई फिटनेस फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें VO₂ Max माप, बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग, HRV ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स हैं। इसके अलावा यह पोस्ट वर्कआउट एनालिसिस, एरोबिक ट्रेनिंग इफेक्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसमें 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, 6 रनिंग कोर्स हैं और स्मार्ट स्लीप टेक्नोलॉजी है। SpO₂ मॉनिटरिंग और ब्रीदिंग एक्सर्साइज जैसे हेल्थ मैनेजमेंट फीचर्स भी इसमें मिल जाते हैं। 

स्मार्टवॉच में 8 से 10 दिन तक बैटरी लाइफ होने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 घंटे का बैकअप, और GPS के साथ 17 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग दी गई है। यह 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकती है। यानी हल्के पानी के छींटों और अन्य आउटडोर एक्टिविटी में भीगने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होगी। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग है और यह 10 कॉन्टेक्ट भी स्टोर कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.