Portronics ने लॉन्‍च किए नैकबैंड स्‍टाइल वायरलेस ईयरफोन, मिलेगी एक साल की वॉरंटी, जानें प्राइस

Portronics Harmonics 250 ईयरफोन को दो कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। इनमें 10.5mm के ड्राइवर लगे हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Harmonics 250 ईयरफोन की कीमत 1,199 रुपये है
  • Harmonics X1 ईयरफोन की कीमत 999 रुपये है
  • इन्‍हीं ऑनलाइन या फ‍िर रिटेल स्‍टोर्स से खरीदा जा सकता है

ये मैग्‍नेटिक लॉक को सपोर्ट करते हैं, जो ईयरपीस को अटैच करके उन्‍हें टर्न ऑफ कर देता है।

Photo Credit: Portronics

पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स (Portronics Harmonics 250) और (Portronics Harmonics X1) नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरफोन इंडिया में लॉन्‍च हो गए हैं। ये ऑडियो प्रोडक्‍ट्स इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और स्मार्ट डिवाइसेज के साथ पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी देते हैं। Portronics Harmonics 250 ईयरफोन को दो कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। इनमें 10.5mm के ड्राइवर लगे हैं। वहीं, Portronics Harmonics X1 ईयरफोन तीन कलर्स में आते हैं। इनमें 10mm ड्राइवर हैं। दोनों वायरलेस ईयरफोन में USB टाइप-C कनेक्टिविटी है। ये मैग्‍नेटिक लॉक को सपोर्ट करते हैं, जो ईयरपीस को अटैच करके उन्‍हें टर्न ऑफ कर देता है। 
 

Portronics Harmonics 250 और Harmonics X1 के इंडिया में दाम व उपलब्‍धता 

Portronics Harmonics 250 ईयरफोन की कीमत 1,199 रुपये है। इन्‍हें ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। वहीं, Harmonics X1 ईयरफोन की कीमत 999 रुपये है। ये ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इन्‍हें कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, ऐमजॉन के साथ-साथ देश भर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी दोनों ही वायरलेस नेकबैंड के साथ एक साल की वॉरंटी दे रही है।
 

Portronics Harmonics 250 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

ये नेकबैंड वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन 10.5mm के डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि ये सिलिकॉन से बने हैं और लाइटवेट एर्गोनोमिक डिजाइन वाले हैं। Portronics Harmonics 250 में मैग्‍नेटिक लॉक फीचर दिया गया है। अगर यूजर डिवाइस को इस्‍तेमाल नहीं कर रहे, तो यह मैग्‍नेटिक लॉक ईयरपीस को अटैच करके पावर ऑफ कर देता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इन ईयरफोन में ब्लूटूथ v5 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर है। Portronics Harmonics 250 को Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। टच कंट्रोल फीचर भी इनमें मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स कॉल को आसंर कर सकते हैं, रिजेक्‍ट कर सकते हैं। वॉल्‍यूम भी अडजस्‍ट किया जा सकता है। ये एमेजॉन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और सिरी को भी सपोर्ट करते हैं और यूजर्स को वॉइस असिस्‍टेंट का सपोर्ट देते हैं। 
Advertisement

Portronics Harmonics 250 ईयरफोन में 800mAh की बैटरी है। दावा है कि ये ईयरफोन 2 घंटे के सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और 1,000 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देते हैं। इन वजन 58 ग्राम है।
 

Portronics Harmonics X1 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Portronics Harmonics X1 वायरलेस स्पोर्ट्स नेकबैंड को लंबे समय तक इस्‍तेमाल करने के लिए बनाया गया है। 10mm ड्राइवर्स से लैस इन नैकबैंड में सिलिकॉन केसिंग की सुविधा भी है। ईयरपीस आपस में ना उलझें, इसके लिए ये एक-दूसरे से अटैच हो जाते हैं। इससे बैटरी की भी बचत होती है। इनमें भी ब्‍लूटूथ v5 कनेक्टिविटी है, जो अधिकतम 10 मीटर की रेंज ऑफर करती है। Harmonics X1 को 150mAh की बैटरी से पैक किया गया है। दावा है कि ये ईयरफोन 15 घंटों का प्‍लेटाइम और 55 घंटों का स्‍टैंडबाय टाइम देते हैं। इनका वजन 60 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.