Poco Buds Pro Genshin Impact Edition हुए Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट, 26 अप्रैल को होंगे लॉन्च!

Bluetooth 5.2 का सपोर्ट डिवाइस की Bluetooth SIG लिस्टिंग में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 11:21 IST
ख़ास बातें
  • यह IPX4 वॉटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आ सकते हैं।
  • इनमें ट्रिपल माइक्रोफोन और गेस्चर कंट्रोल सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
  • इसके अलावा इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी देखने को मिल सकता है।

Poco 26 अप्रैल को नए स्मार्टफोन के साथ इयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है।

Poco की ओर से जल्द ही ट्रू वायरलेस इयरबड्स Poco Buds Pro Genshin Impact Edition लॉन्च किए जा सकते हैं। ब्रांड इस महीने के अंत में, 26 अप्रैल को, Poco F4 GT को लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ हमें Poco Buds Pro Genshin Impact Edition भी देखने को मिल सकते हैं। पोके के इन अपकमिंग वायरलेस इयरबड्स को एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिसका खुलासा एक जाने माने टिप्स्टर ने भी किया है। 

टिप्स्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें Poco Buds Pro Genshin Impact Edition को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर लिस्टेड दिखाया गया है। टिप्स्टर ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें Xiaomi पेरेंट ब्रांड के कई और प्रोडक्ट्स भी लिस्टेड दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि Poco F4 GT के साथ ही Poco Buds Pro Genshin Impact Edition का लॉन्च किया जाना है। अभी यह केवल एक कयास है, क्योंकि Poco F4 GT का लॉन्च बहुत नजदीक है। बहुत संभव है कि कंपनी दोनों डिवाइसेज को एक साथ लॉन्च कर सकती है। 

Poco Buds Pro Genshin Impact Edition को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में TWSEJ01ZM मॉडल नम्बर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इयरबड्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई संकेत नहीं मिलता है। लेकिन शाओमी ने इससे पहले Redmi AirDots 3 Pro Genshin Impact Edition को लॉन्च किया था। बहुत संभव है कि नए पोको इयरबड्स में भी वैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है इनमें 9mm के ड्राइवर देखने को मिल सकते हैं और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन भी देखने को मिल सकता है, जो कि 35 डेसीबल्स तक का होगा। इसके अलावा इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी देखने को मिल सकता है। 

Bluetooth 5.2 का सपोर्ट डिवाइस की Bluetooth SIG लिस्टिंग में भी देखा जा सकता है। यह IPX4 वॉटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आ सकते हैं। इनमें ट्रिपल माइक्रोफोन और गेस्चर कंट्रोल सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 35mAh की बैटरी प्रत्येक बड में दी जा सकती है जो 6 घंटे का कुल बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा चार्जिंग केस में 470mAh बैटरी देखने को मिल सकती है जो 28 घंटे का कुल बैकअप दे सकते हैं। हालांकि, अभी इन स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है। यह केवल कयास मात्र है, इसलिए इन्हें पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  2. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  3. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  4. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  6. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
  7. HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
  8. PUBG के बाद अब ARC Raiders गेम का जलवा, बिक्री पहुंची 1.6 करोड़ पार!
  9. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  10. Redmi K100 Pro Max में होगा धांसू कैमरा, दमदार चिपसेट! सितंबर में संभव लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.