Pebble HALO Smart Ring भारत में लॉन्च: इस स्मार्ट अंगूठी में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत

Pebble HALO की प्री-बुकिंग Pebble की वेबसाइट पर 3,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Pebble HALO हार्ट रेट, स्लीप क्वॉलिटी व एक्टिविटी लेवल्स को ट्रैक करती है
  • डिस्प्ले पर रियल टाइम स्टेप काउंट, हार्ट रेट, बैटरी स्टेटस आदि दिखते हैं
  • रिंग को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है

Pebble HALO का MRP 7,999 रुपये रखा गया है

Photo Credit: Pebble

Pebble ने आज भारत में अपने पहले स्मार्ट रिंग Pebble HALO से पर्दा हटा दिया है, जो कंपनी के मुताबिक, देश की पहली ऐसी स्मार्ट रिंग बताई गई है जिसमें इनबिल्ट डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इसे एक “फैशन स्टेटमेंट” बता रही है, एक ऐसा डिवाइस जो आपकी हेल्थ को ट्रैक भी करेगा और स्टाइल में भी कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करेगा। Pebble HALO कथित तौर पर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो टेक्नोलॉजी को अपने पर्सनल स्टाइल में घुला-मिला देखना चाहते हैं।

Pebble HALO Smart Ring हार्ट रेट, स्लीप क्वॉलिटी और एक्टिविटी लेवल्स को ट्रैक करता है, साथ ही इसके डिस्प्ले पर रियल टाइम स्टेप काउंट, हार्ट रेट, टाइम और बैटरी परसेंटेज जैसी जानकारी भी दी जाती है। रिंग को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है और यह स्प्लैशप्रूफ और डस्टप्रूफ है।

Pebble की को-फाउंडर कोमल अग्रवाल ने इस लॉन्च पर कहा, "HALO सिर्फ एक वियरेबल नहीं है - यह एक स्टेटमेंट है। हमने इसे उस जेनरेशन के लिए डिजाइन किया है जो चाहती है कि टेक्नोलॉजी जरूरत पर इनविजिबल हो और स्टाइल के वक्त आइकॉनिक। HALO में एलीगेंस और इनोवेशन दोनों का परफेक्ट बैलेंस है।"

Pebble HALO में हेल्थ ट्रैकिंग के अलावा कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कैमरा कंट्रोल, “Find My Ring”, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड, जेस्चर बेस्ड कंट्रोल और इनबिल्ट गेम्स। यह रिंग सोशल मीडिया ऐप्स और ई-बुक रीडर्स को भी कंट्रोल कर सकती है। इसमें चार दिन तक चलने वाली बैटरी दी गई है और यह तीन कलर्स - ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर में उपलब्ध होगी। Pebble HALO साइज 7 से 12 तक के ऑप्शन में मिलेगा, ताकि हर हाथ में परफेक्ट फिट बैठ सके।
Advertisement

Pebble HALO की प्री-बुकिंग Pebble की वेबसाइट पर 3,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर शुरू हो गई है, जबकि इसका MRP 7,999 रुपये रखा गया है। 4 जुलाई 2025 से यह Flipkart और Pebble की वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.