ब्‍लूटूथ कॉलिंग और 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Pebble Frost Pro और Pebble Crest स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत

Pebble Frost Pro & Pebble Crest Smartwatch : इन स्मार्टवॉच में कई स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर्स जैसे- हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर्स और SpO2 मॉनिटर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जून 2023 15:17 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही स्‍मार्टवॉच को 3 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च किया गया है
  • पेबल क्रेस्ट में सिलिकॉन स्ट्रैप है, यह फ्रॉस्ट प्रो से थोड़ा महंगी है
  • पेबल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से इन स्‍मार्टवॉच को लिया जा सकता है

पेबल फ्रॉस्ट प्रो में 1.96 इंच का डिस्प्ले है, जबकि पेबल क्रेस्ट में 2.02 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Pebble India

पेबल फ्रॉस्ट प्रो (Pebble Frost Pro) और पेबल क्रेस्ट (Pebble Crest) स्मार्टवॉच को भारत में पेश कर दिया गया है। दोनों ही स्‍मार्टवॉच 3 हजार रुपये से कम की रेंज में आती हैं। ये ब्‍लूटूथ कॉलिंग और 7 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा करती हैं। इन स्मार्टवॉच में कई स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर्स जैसे- हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर्स और SpO2 मॉनिटर दिए गए हैं। पेबल फ्रॉस्ट प्रो में 1.96 इंच का डिस्प्ले है, जबकि पेबल क्रेस्ट में 2.02 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। पेबल क्रेस्ट स्‍मार्टवॉच में सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है, यह फ्रॉस्ट प्रो स्‍मार्टवॉच की तुलना में थोड़ी महंगी है।
 

Pebble Frost Pro और Pebble Crest की भारत में कीमत और उपलब्‍धता  

पेबल फ्रॉस्ट प्रो स्मार्टवॉच की कीमत 1999 रुपये है। यह पेबल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। इसे
Advertisement
4 अलग-अलग कलर वेरिएंट्स- जेट ब्लैक, विंटर ब्लू, सैलामैंडर ऑरेंज और स्टारलाइट में खरीदा जा सकता है। पेबल क्रेस्ट स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 2499 रुपये तय की गई है। यह जेट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, सैलामैंडर ऑरेंज और सनराइज येलो कलर ऑप्शन में आती है। 
 

Pebble Frost Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

नई पेबल फ्रॉस्ट प्रो स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का डिस्प्ले है। इसमें आयताकार डायल, मैटेलिक बॉडी और रोटेटिंग क्राउन की खूबियां हैं। इस स्‍मार्टवॉच की मदद से ब्लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है यानी यूजर्स अपनी वॉच से ही कॉल कर सकते हैं और कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसके लिए फोन और वॉच को आपस में कनेक्‍ट करना होगा। पेबल फ्रॉस्ट प्रो स्‍मार्टवॉच, आईओएस और एंड्रॉयड दोनों तरह की डिवाइस पर काम करती है। 

यह एआई वॉयस असिस्टेंट जैसे- गूगल असिस्टेंट और सि‍री को भी सपोर्ट करती है। इस घड़ी की मदद से SpO2 मॉनिटरिंग की जा सकती है। हार्ट रेट को ट्रैक किया जा सकता है। स्लीप मॉनिटरिंग का फीचर भी है। वॉच में कई स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेस मिलते हैं। 250 एमएएच की बैटरी से पैक यह स्‍मार्टवॉच वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्‍लूटूथ कॉलिंग का इस्‍तेमाल करने पर बैटरी 5 दिनों तक नहीं तो 7 दिन चल जाती है। 

Pebble Crest के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

पेबल क्रेस्ट स्मार्टवॉच में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 2.02 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका आकार भी आयताकार है और स्‍ट्रैप सिलिकॉन का है। इस वॉच की मदद से भी हेल्थ मॉनिटरिंग की जा सकती है। एक्टिविटी ट्रैकर्स भी दिए गए हैं। इसमें 240mAh की बैटरी है। दावा है कि यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 5 दिन तक और उसके बिना 7 दिन की बैटरी लाइफ देती है। इसमें मल्टीपल क्लाउड फेस, एआई वॉयस असिस्टेंट, अलार्म, स्टॉपवॉच, म्‍यूजिक, वेदर, स्मार्ट कैलकुलेटर आदि का सपोर्ट भी है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Jet Black, Midnight Blue, Salamander Orange, Starlight

Display Size

50mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Jet Black, Midnight Blue, Salamander Orange, Sunrise Yellow

Display Size

50mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.