Oppo ने लॉन्च की 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड वाली Oppo Watch Free स्मार्टवॉच, जानें कीमत

ओप्पो वॉच फ्री में 1.64 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। एक फिटनेस बैंड होने के नाते, यह एक ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और एक ऑप्टिकल ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) सेंसर के साथ आता है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2021 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch Free की कीमत CNY (युआन) 549 (लगभग 6,200 रुपये) है।
  • इसमें स्लीप मॉनिटरिंग, स्नोरिंग मॉनिटरिंग, डेली एक्टिविटी फीचर भी है।
  • यह लाइट बैटरी लाइफ मोड में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है।

Oppo Watch Free में क्रिकेट, बैडमिंटन, स्कीइंग, कयाकिंग, वॉलीबॉल, रोइंग, स्विमिंग आदि सहित 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं।

Oppo Watch Free को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें क्रिकेट, बैडमिंटन, स्कीइंग और काफी कुछ शामिल है। मगर ऑटोमेटिकली यह केवल चार स्पोर्ट्स को ट्रैक कर सकती है। ओप्पो वॉच फ्री में 1.64 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। एक फिटनेस बैंड होने के नाते, यह एक ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर और एक ऑप्टिकल ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) सेंसर के साथ आता है। ओप्पो के इस स्मार्ट वियरेबल में ई-स्पोर्ट्स मोड भी मिलता है जो स्मार्टफोन से सभी नोटिफिकेशन को ओप्पो वॉच फ्री में डायवर्ट कर देता है, जबकि यूजर गेम खेल रहा होता है।
 

Oppo Watch Free price

Oppo Watch Free की कीमत CNY (युआन) 549 (लगभग 6,200 रुपये) है। एक NFC वर्जन भी है जिसकी कीमत CNY 599 (लगभग 6,800 रुपये) है। ओप्पो का स्मार्ट वियरेबल 30 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसे क्विक सैंड गोल्ड और साइलेंट नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Oppo Watch Free specifications

Oppo के इस स्मार्ट वियरेबल में 1.64 इंच (280x456 पिक्सल) AMOLED टचस्क्रीन के साथ DCI-P3 कलर गेमट, 326ppi पिक्सल डेनसिटी और 2.5D कर्व्ड ग्लास है। ओप्पो वॉच फ्री 230mAh की बैटरी के साथ आती है जिसके बारे में कहा गया है कि यह लाइट बैटरी लाइफ मोड में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। इसे 75 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वियरेबल ब्लूटूथ BLE v5 के साथ आता है और इसे कम से कम Android 6.0 या iOS 10.0 पर ऑपरेट करने वाले किसी भी स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है।

जैसा कि बताया गया है, ओप्पो वॉच फ्री में क्रिकेट, बैडमिंटन, स्कीइंग, कयाकिंग, वॉलीबॉल, रोइंग, तैराकी आदि सहित 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। यह अपने आप से चार खेलों को ट्रैक कर सकता है - वॉकिंग, रनिंग, रोइंग मशीन और एलिप्टिकल मशीन। फिटनेस बैंड होने के कारण यह यूजर्स की हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल को भी ट्रैक कर सकता है।
Advertisement

ओप्पो वॉच फ्री की अन्य हेल्थ फीचर्स में स्लीप मॉनिटरिंग, स्नोरिंग मॉनिटरिंग, डेली एक्टिविटी आदि शामिल हैं। इसमें सिक्स-एक्सिस मोशन सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर भी मिलता है। यह 5ATM तक वाटरप्रूफ भी है।
Oppo Watch Free में एक ई-स्पोर्ट्स मोड भी मिलता है जो गेम खेलते समय स्मार्टफोन से सभी नोटिफिकेशन को स्मार्ट वियरेबल में डायवर्ट कर देता है। फिलहाल, यह फीचर केवल Oppo Find X series और Oppo Reno 6 सीरीज स्मार्टफोन्स में ही मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.