OPPO ने 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स OPPO Enco X3s किए पेश, जानें कीमत

ओप्पो के ये नए ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें Dynaudio की ट्यूनिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2025 09:11 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Enco X3s में कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंस दिया है।
  • OPPO Enco X3s ईयरबड्स में टच कंट्रोल दिए गए हैं।
  • ये सिंगल व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किए गए हैं।

OPPO ने अपने नए ईयरबड्स OPPO Enco X3s को पेश कर दिया है।

OPPO ने अपने नए ईयरबड्स OPPO Enco X3s को पेश कर दिया है। कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स दुनियाभर में 28 अक्टूबर को अधिकारिक रूप से लॉन्च होंगे। ओप्पो के ये नए ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें Dynaudio की ट्यूनिंग मिलेगी। कंपनी ने इन्हें ट्रू वायरलेस नॉइज कैंसलिंग ईयरबड्स के तौर पर प्रोमोट किया है। इनमें 55dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिलने वाला है और साथ में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी मिलने वाली है। ईयरबड्स को व्हाइट कलर में पेश किया गया है। आईए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।  

OPPO Enco X3s Price

OPPO Enco X3s की कीमत SGD 189 (लगभग 12 हजार रुपये) बताई गई है। ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर खुल चुके हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। ईयरबड्स की शिपिंग 28 अक्टूबर से शुरू होने की बात कंपनी की ओर से कही गई है। ये सिंगल व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किए गए हैं। 

OPPO Enco X3s Specifications

OPPO Enco X3s के कुछ चुनिंदा स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने किया है। मसलन, OPPO Enco X3s ईयरबड्स में टच कंट्रोल दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में कंपनी ने 55dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है। यानी बाहरी शोर में भी इनमें क्लियर कॉलिंग और म्यूजिक एक्पीरियंस लिया जा सकेगा। कंपनी ने बैटरी लाइफ का भी खुलासा किया है जिसके मुताबिक ये सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक चल सकेंगे। 

इसके अलावा, OPPO Enco X3s में कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंस दिया है। ये ईयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। ईयरबड्स को कंपनी ने फिलहाल सिंगापुर मार्केट में पेश किया है। लेकिन टिप्स्टर  @heyitsyogesh का दावा है कि ये ईयरबड्स भारत में अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि सिंगापुर वेबसाइट पर इनके लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। 28 अक्टूबर को ईयरबड्स के फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  5. IND vs ZIM T20I Live Streaming: भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच इस चैनल पर होगा लाइव, ऐसे देख पाएंगे बिल्कुल फ्री!
  6. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  2. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  3. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  4. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  5. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  6. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  7. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  8. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.