Oppo Enco X3 ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4, IP55 रेटिंग के साथ अक्टूबर में होंगे लॉन्च! फीचर्स लीक

Oppo Enco X3 में कॉलिंग के दौरान क्लियर वॉयस के लिए तीन माइक्रोफोन वाला सेटअप मिल सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 09:51 IST
ख़ास बातें
  • ईयरबड्स में स्टेम पर स्लाइड टच कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है।
  • प्रत्येक ईयरबड में 58mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • चार्जिंग केस में 566mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Oppo Enco X3 ईयरबड्स Oppo Enco X2 (फोटो में) के सक्सेसर होंगे

Oppo के ईयरबड्स सेग्मेंट में नया एडिशन जल्द देखने को मिलने वाला है। कंपनी अक्टूबर में होने वाले लॉन्च इवेंट में नए ईयरबड्स को लॉन्च कर सकती है। ये Oppo के Enco सीरीज के ईयरबड्स हो सकते हैं जो कि Oppo Enco X3 के नाम से पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च से पहले ऑडियो वियरेबल के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कंपनी के फ्लैगशिप ईयरबड्स कौन से खास फीचर्स के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। 

Oppo Enco X3 TWS ईयरबड्स अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं। ओप्पो की एंको सीरीज के ईयरबड्स मार्केट में काफी पॉपुलर रहे हैं। अब Oppo Enco X3 के साथ कंपनी एक फ्लैगशिप ऑडियो वियरेबल मार्केट में उतारने जा रही है। ये Oppo Enco X2 के सक्सेसर होंगे। लॉन्च से पहले इनके स्पेसिफिकेशंस को लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक, Oppo Enco X3 में डुअल डाइनेमिक ड्राइवर सेटअप होगा। इसमें 11mm के बेस ड्राइवर के साथ एक 6mm का ट्विटर भी आ सकता है। 
Advertisement

ईयरबड्स में BES2700 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि Hengxuan की ओर से हो सकता है। चिपसेट के बारे में कहा गया है कि यह एडवांस्ड ऑडियो प्रोसेसिंग को सपोर्ट कर सकता है। Enco X3 में एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी देखने को मिल सकता है जो कि नॉइज को 50dB तक कम कर देगा। साउंड ट्यूनिंग के लिए इसमें Dynaudio का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। ईयरफोन्स में कस्टम डुअल DACs दिए जा सकते हैं जिससे कि इनमें और बेहतर साउंड क्वालिटी देखने को मिल सकती है। 

Oppo Enco X3 में कॉलिंग के दौरान क्लियर वॉयस के लिए तीन माइक्रोफोन वाला सेटअप मिल सकता है जिसमें VPU बोन कंडक्टर सेंसर भी शामिल होगा। इनमें 1Mbps तक हाई स्पीड डेटा ट्रांसमिशन का सपोर्ट होगा। कंपनी इन्हें टिकाऊ बनाने और लम्बी लाइफ देने के लिए IP55 रेटिंग के साथ पेश कर सकती है। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 टेक्नोलॉजी होगी। ईयरबड्स में स्टेम पर स्लाइड टच कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है। प्रत्येक ईयरबड में 58mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जबकि चार्जिंग केस में 566mAh की बैटरी दी जा सकती है। इनमें 10W चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Dual-driver setup, advanced Bluetooth codec support
  • Comfortable fit, good controls
  • Decent ANC performance
  • Very good audio and call performance
  • Superb value for money
  • Bad
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.