OnePlus Watch 2 देगी 100 दिनों का बैटरी बैकअप! 26 फरवरी को होगी लॉन्च, ऐसे करें प्री-बुक

OnePlus Watch 2 के डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है

विज्ञापन
Written by Akash Dutta, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी ने स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है
  • कलर ऑप्शंस में ब्लैक स्टील, और रेडिएंट स्टील होंगे
  • कंपनी ने कहा है कि स्मार्टवॉच 100 घंटे का बैटरी बैकअप टाइम दे सकेगी

OnePlus Watch 2 में कंपनी ने स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Watch 2 का लॉन्च कंफर्म हो गया है। स्मार्टवॉच को कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 से पहले ही मार्केट में उतारने जा रही है। लॉन्च के लिए 26 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है। शुरुआती मॉडल लॉन्च करने के तीन साल बाद कंपनी इसका सक्सेसर पेश करने जा रही है। OnePlus Watch को 2021 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी अभी नहीं दी है। लेकिन इसके कुछ फीचर्स के संकेत यहां मिल जाते हैं जिसमें डिजाइन और बैटरी लाइफ की कुछ जानकारी मिल रही है। 

OnePlus ने अधिकारिक वेबसाइट पर OnePlus Watch 2 के लॉन्च को टीज किया है। कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट जारी की है जिस पर स्मार्टवॉच के प्रीबुकिंग डिटेल्स भी दिए गए हैं। यानी कि इससे लिए प्री-ऑर्डर भी किए जा सकते हैं। खबर लिखे जाने के समय तक सीमित 1500 प्रीबुक पास बिक चुके थे। 

OnePlus Watch 2 के डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने स्टेनलैस स्टील का चेसिस दिया है और सैफायर क्रिस्टल ग्लास का इस्तेमाल किया है। कलर ऑप्शंस में ब्लैक स्टील, और रेडिएंट स्टील होंगे। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टवॉच 100 घंटे का बैटरी बैकअप टाइम दे सकेगी जो कि फुल स्मार्ट मोड में लागू होगा। Apple Watch Series 9 से ज्यादा बैकअप टाइम यह देने वाली है। कंपनी ने यहां ईकोसिस्टम बिल्डिंग की बात भी की है। लेकिन फीचर्स मेंशन नहीं किए हैं। साथ ही हेल्थ फीचर्स का संकेत भी दिया है। 

इससे पहले भी वनप्लस वॉच 2 को लेकर लीक्स सामने आ चुके हैं। इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 देखने को मिल सकता है। यह Wear OS पर रन करेगी। Amazon पर भी एक लैंडिंग पेज इसके लिए बनाया गया है। लॉन्च से पहले संभावना है कि कंपनी इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस को रिवील कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.