OnePlus जल्‍द लॉन्‍च कर सकती है स्‍पीकर, क्‍या खूबियां होंगी? जानें

OnePlus Speaker :ऐसी अटकलें हैं कि चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस, मार्केट में एक नया स्‍पीकर लॉन्‍च कर सकता है। यह कंपनी का पहला स्‍पीकर होगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 13:29 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस जल्‍द लॉन्‍च कर सकती है स्‍पीकर
  • इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट से मिले संकेत
  • पोस्‍ट से स्‍पीकर के डिजाइन के बारे में चला पता

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में वनप्लस ने स्पीकर के संभावित लॉन्च को टीज किया है।

Photo Credit: Oneplus

OnePlus Speaker : ऐसी अटकलें हैं कि चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस, मार्केट में एक नया स्‍पीकर लॉन्‍च कर सकता है। यह कंपनी का पहला स्‍पीकर होगा। ऑडियो कैटिगरी में कंपनी के पास वायर्ड और वायरलेस ईयरफोन की विस्‍तृत रेंज है। इस साल की शुरुआत में वनप्‍लस ने भारत में Nord Buds 2R और Nord Buds 2 को लॉन्‍च किया था। इसी क्रम में OnePlus Buds 3 को जल्‍द पेश किया जा सकता है। इसके अलवा, कंपनी ने एक स्‍पीकर के संभावित लॉन्‍च को टीज किया है। यह भी संकेत दिया है कि स्‍पीकर का डिजाइन कैसा होगा। 

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में वनप्लस ने स्पीकर के संभावित लॉन्च को टीज किया है। कहा जाता है कि मार्केट में यह कंपनी का पहला स्पीकर है। पोस्‍ट कैप्शन में लिखा गया है- म्‍यूजिक के लिए रेडी हो जाइए। पोस्‍ट से सुझाव मिला है कि टीज की गई डिवाइस एक ऑडियो है। 
 

टीजर में दिख रहा डिजाइन स्पीकर के इंटरनल हार्डवेयर को दिखाता है। पता चलता है कि स्‍पीकर में मौजूद वूफर 
Advertisement
अलग-अलग डायरेक्‍शन में फोकस करते हैं। ऐसा हाे सकता है कि यह स्‍पीकर 360 डिग्री ऑडियो एक्‍सपीरियंस ऑफर करे। हालांकि कंपनी ने इस बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है। स्‍पीकर का नाम भी अभी सामने नहीं आया है। 

वनप्‍लस की ऑडियाे डिवाइसेज के बारे में बात करें, तो Nord Buds 2R और Nord Buds 2 क्रमश: 2199 और 2,999 रुपये में भारत में खरीदे जा सकते हैं। नॉर्ड बड्स 2आर को डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। इन बड्स में 12.4mm के डायनैमिक ड्राइवर हैं। ये बड्स वॉयस कॉल के दौरान नॉइस रेडक्‍शन को सपोर्ट करते हं। 46 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। वहीं, नॉर्ड बड्स 2 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट है।
Advertisement

कहा जाता है कि कंपनी Buds 3 पर भी काम कर रही है। इसे मेटैलिक फिनिश के साथ लाया जा सकता है। यह 48dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), ब्लूटूथ 5.3 या Google फास्ट पेयर और डुअल कनेक्शन को सपोर्ट कर सकता है। 

 

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • IP55 rating
  • Pleasing bass with ‘Bold’ EQ setting
  • Good battery life
  • Bad
  • Touch controls are a bit tricky to use
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Convenient, customisable controls
  • Fun, reasonably detailed sound
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.