OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरफोन्स 39 घंटे की बैटरी लाइफ, डुअल ड्राइवर्स के साथ भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च

OnePlus Buds Pro 2 की भारत में कीमत 11,999 है। इन्हें आर्बर ग्रीन और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 फरवरी 2023 20:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Pro 2 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है
  • डुअल डायनामिक ड्राइवर्स और Hans Zimmer द्वारा ट्यून खास EQ से है लैस
  • LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल Bluetooth 5.3 करते हैं सपोर्ट

OnePlus Buds Pro 2 की भारत में कीमत 11,999 रुपये है

OnePlus Buds Pro 2 को भारत में मंगलवार को OnePlus Cloud 11 लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन में चार्जिंग केस के साथ 39 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। ये MelodyBoost डुअल ड्राइवरों से लैस हैं - प्रत्येक ईयरबड में 11mm + 6mm डायनामिक ड्राइवर्स मिलते हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 तीन कस्टम EQ प्रोफाइल - बोल्ड, सेरेनेड और बेस (bass) के साथ डिफॉल्ट डायनाडियो (Dynaudio) इक्वलाइजर (EQ) सेटिंग के साथ आता है। OnePlus ने Google के सहयोग से एक स्पेशियल ऑडियो फीचर को भी शामिल किया है। इसके अलावा, इसमें पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर Hans Zimmer द्वारा ट्यून किया गया एक कस्टम EQ प्रोफाइल शामिल किया गया है।
 

OnePlus Buds Pro 2 price in India, availability

OnePlus Buds Pro 2 की भारत में कीमत 11,999 है। इन्हें आर्बर ग्रीन और ऑब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। प्री-ऑर्डर आज 14 फरवरी से ओपन सेल के साथ शुरू हो रहे हैं। आप ईयरबड्स को वनप्लस इंडिया की आधिकारिक साइट, Amazon India, Flipkart, Myntra, OnePlus Store और अन्य चुनिंदा भागीदारों से खरीद सकेंगे।
Advertisement

भारत के लिए ईयरबड्स का एक विशेष वेरिएंट भी है, जिसे OnePlus Buds Pro 2R नाम दिया गया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। यह वेरिएंट मार्च में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

OnePlus Buds Pro 2 specifications, features

OnePlus के TWS ईयरफोन 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर से लैस हैं। इसमें शामिल एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर बाहरी शोर के 48dB तक रोक सकता है। एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी है, जो यूजर्स को एंबियंट साउंड प्राप्त करने की सुविधा देता है। कहा जा रहा है कि प्रत्येक ईयरबड में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वनप्लस का दावा है कि वनप्लस बड्स प्रो 2 एएनसी चालू होने पर 25 घंटे तक और एएनसी बंद होने पर 39 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ दे सकता है।
Advertisement

ये ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जो LHDC 4.0 ऑडियो कोडेक के साथ कंपेटिबल है। OnePlus Buds Pro 2 में डुअल कनेक्शन सपोर्ट के साथ गूगल का फास्ट पेयर फीचर शामिल है, जो 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज देने का दावा करता है और ये 54 मिलीसेकंड के अल्ट्रा-लो लेटेंसी कनेक्शन की पेशकश करते हैं।

ईयरबड्स में टच कंट्रोल फीचर है और ये तीन माइक्रोफोन से लैस हैं। वनप्लस बड्स प्रो 2 को IP55 रेटिंग भी मिलती है। इनमें 10Hz से 40,000Hz का फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज मिलती है। इन TWS ईयरफोन में इनबिल्ट IMU सेंसर हैं, जो एक्टिविटी लेवल और पॉस्चर रिमाइंडर जनरेट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Good looks, comfortable fit
  • IP55 water and dust resistance
  • Good battery life, Qi wireless charging
  • Detailed, exciting, engaging sound
  • Bluetooth 5.3, LHDC Bluetooth codec support
  • Bad
  • Needs a OnePlus or Oppo smartphone for best performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.