Nu Republic Cyberstud Punk TWS ईयरबड्स लॉन्च, ENC सपोर्ट के साथ 70 घंटे तक चलेगी बैटरी

Nu Republic ने Cyberstud Punk True Wireless Earbuds को पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 10:46 IST
ख़ास बातें
  • Cyberstud Punk True Wireless Earbuds की कीमत 1,599 रुपये है।
  • Cyberstud Punk TWS Earbuds में 13mm डायनेमिक ड्राइवर हैं।
  • Cyberstud Punk TWS Earbuds में ENC का सपोर्ट मिलता है।

Nu Republic Cyberstud Punk TWS Earbuds में 13mm डायनेमिक ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Nu Republic

Nu Republic ने Cyberstud Punk True Wireless Earbuds को पेश कर दिया है जो दमदार साउंड के साथ एक बोल्ड पंक लुक प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में एक डिटैचेबल मेटल चेन डिजाइन, एक मैट ब्लैक फिनिश और क्विक एक्सेस के लिए एक-हाथ वाला फ्लिप-केस मैकेनिज्म है। ऑडियो Xbass टेक्नोलॉजी के साथ 13 मिमी डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। यूजर्स कुल 70 घंटे तक का प्लेटाइम पा सकते हैं। गेमिंग मोड लेटेंसी 40ms तक काम करता है, जिसके साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 शामिल है। आइए Cyberstud Punk True Wireless Earbuds के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nu Republic Cyberstud Punk TWS Earbuds Price


Nu Republic Cyberstud Punk TWS Earbuds की कीमत 1,599 रुपये है। कंपनी इन TWS ईयरबड्स के साथ 6 माह की वारंटी देती है। ये ईयरबड्स बिक्री के लिए Nu Republic की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

Nu Republic Cyberstud Punk TWS Earbuds Specifications


Nu Republic Cyberstud Punk TWS Earbuds में मेटल चेन के साथ पंक इंस्पायर्ड इजी फ्लिप केस डिजाइन है। Cyberstud Punk TWS Earbuds में Xbass टेक्नोलॉजी के साथ 13mm डायनेमिक ड्राइवर हैं। ईयरबड्स चार्जिंग के साथ के साथ 70 घंटे तक प्लेटाइम प्रदान करते हैं। इन्हें टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के जरिए 10 मिनट में चार्ज करके 200 मिनट प्लेटाइम मिल सकता है।

ईयरबड्स ड्यूल माइक एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) का सपोर्ट करते हैं, जिससे बैकग्राउंड नॉयज फिल्टर हो जाता है। गेमिंग लवर्स के लिए गेम मोड (40ms लो लेटेंसी) और म्यूजिक मोड शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 है जो कि 10 मीटर तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। टच कंट्रोल वाले ईयरबड्स के अन्य फीचर्स में वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, ऑटो-पेयरिंग, स्प्लैश और स्वेट रेसिस्टेंस शामिल है। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.