Nothing के नए TWS ईयरफोन्स Ear Open के नाम से जल्द होंगे लॉन्च, मिला TRDA सर्टिफिकेशन

इससे पहले, इस मॉडल को सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर देखा गया था। इस कथित Nothing Ear Open को मॉडल नंबर B182 के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 20:37 IST
ख़ास बातें
  • Nothing TWS मॉडल नंबर B182 के साथ UAE की TDRA वेबसाइट पर हुए लिस्ट
  • लिस्टिंग से स्पष्ट है कि मॉडल नंबर Nothing Ear (open) के साथ जुड़ा है
  • इससे पहले भी कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं

Nothing Ear और Nothing Ear (a) को इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था

Nothing Ear Open नाम से एक नया नथिंग TWS ईयरफोन मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एक नए Nothing TWS ईयरबड्स मॉडल को हालिया दिनों में एक के बाद एक कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा गया है और अब इसी मॉडल को एक और सर्टिफिकेशन मिला है। पिछले सर्टिफिकेशन में मॉडल के नाम की जानकारी शामिल नहीं थी, लेकिन लेटेस्ट सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस अपकमिंग Nothing मॉडल के नाम की भी पुष्टि हुई है। इसे Nothing Ear Open बताया गया है। इससे पहले, इस मॉडल को सिंगापुर की IMDA वेबसाइट पर देखा गया था। इस कथित Nothing Ear Open को मॉडल नंबर B182 के साथ देखा गया था। यह भी माना जा रहा है कि यह डिवाइस "लो पावर डिवाइस" कैटेगरी के अंतर्गत आएगा और इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा।

Nothing Ear Open TWS ईयरफोन्स को मॉडल नंबर B182 के साथ UAE की TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग से स्पष्ट होता है कि यह मॉडल नंबर Nothing Ear (open) के साथ जुड़ा है, जिसे इससे पहले भी कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। लिस्टिंग में नाम की पुष्टि तो होती है, लेकिन अभी भी इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं। लिस्टिंग मंगलवार, 3 सितंबर की है।
 

tdra.gov.ae पर मौजूद B182 मॉडल नंबर (कथित Nothing Ear (open)) की लिस्टिंग
Photo Credit: TRDA


जैसा कि हमने बताया, इस मॉडल नंबर को UAE के साथ-साथ इससे पहले भारत, सिंगापुर और यूके पर भी सर्टिफाई किया जा चुका है, जिससे इसकी उपलब्धता की जानकारी भी मिलती है। 
Advertisement

Nothing Ear (open) नाम से इशारा मिलता है कि अपकमिंग TWS ईयरबड्स Boat Airdopes ProGear या Noise Pure Pods के समान ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा, ये ChatGPT इंटिग्रेशन से लैस हो सकते हैं, जैसा हम हाल ही में लॉन्च हुए  Nothing Ear और Nothing Ear (a) TWS ईयरफोन्स में देख चुके हैं।

Nothing Ear और Nothing Ear A को अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था। ये एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। Nothing ने दावा किया है Ear मॉडल कुल 40.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जबकि Ear (a) कुल 42.5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। चार्जिंग केस और ईयरबड दोनों ब्रांड के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंसी डिजाइन के साथ आते हैं। ये इन-ईयर डिटेक्शन फीचर के साथ आते हैं और ड्यूल कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

Nothing Ear को 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जबकि Nothing Ear (a) की कीमत 7,999 रुपये रखी गई थी। दोनों को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। हालांकि, Ear (a) पीले रंग के ऑप्शन में भी बेचा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.