Nokia Clarity Earbuds 2+ लॉन्च, ANC के साथ भी 35 घंटे चलेगी बैटरी

Nokia Clarity Earbuds 2+ क्वालकॉम एस3 साउंड प्लेटफॉर्म और aptX टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2023 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Clarity Earbuds 2+ की यूके में कीमत £79.99 (8,142 रुपये) है।
  • Nokia Clarity Earbuds 2+ क्वालकॉम एस3 साउंड प्लेटफॉर्म से लैस है।
  • Nokia Clarity Earbuds 2+ ईयरबड्स की बैटरी 35 घंटे तक चल सकती है।

Nokia Clarity Earbuds 2+ ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने Nokia Clarity Earbuds 2+ को लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स एक्टिव नॉयज कैंसलेशन और स्प्लैश रेसिस्टेंस के साथ आते हैं। इन ईयरबड्स में 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 35 घंटे तक बढ़ सकती है। नए ईयरबड एडवांस वायरलेस ऑडियो क्वालिटी भी प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Nokia Clarity Earbuds 2+ के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nokia Clarity Earbuds 2+ की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Nokia Clarity Earbuds 2+ की यूके में कीमत £79.99 (8,142 रुपये) और यूरोप में €92 (8,175 रुपये) है। Nokia Clarity Earbuds 2+ भारत समेत अन्य मार्केट में भी उपलब्ध होंगे।


Nokia Clarity Earbuds 2+ के फीचर्स


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia Clarity Earbuds 2+ क्वालकॉम एस3 साउंड प्लेटफॉर्म और aptX टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। ईयरबड्स क्वालकॉम सीवीसी इको कैंसिलिंग और शोर कम करने वाली टेक्नोलॉजी के साथ ज्यादा साफ कॉलिंग प्रदान करते हैं। ईयरबड ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं और यूएसबी-सी के जरिए चार्ज होते हैं। प्रत्येक बड में 48mAh बैटरी और केस में 500mAh की बैटरी है। कलर ऑप्शन के मामले में ये ईयरबड्स पिंक, पर्पल और ग्रे में उपलब्ध हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार चार्ज होकर केस समेत 35 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन ईयरबड्स को ANC के साथ भी 35 घंटे तक चलाया जा सकता है।
Advertisement

इन ईयरबड्स को 60% रिसाइकल प्लास्टिक मैटेरियल से तैयार किया गया है। नोकिया क्लैरिटी ईयरबड्स 2+ IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं और स्पलैश प्रतिरोधी है। इसके चलते इन्हें बाहर काम करते हुए या बारिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Google फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी के साथ ईयरबड्स को एंड्रॉइड डिवाइस के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकते हैं। डाइमेंशन के मामले में ईयरबड्स की लंबाई 35 मिमी, चौड़ाई 23 मिमी, मोटाई 16 मिमी और वजन 4 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 50 मिमी, चौड़ाई 62 मिमी, मोटाई 29 मिमी और वजन 42 ग्राम है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia Clarity Earbuds 2

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.