Noise ने भारत की पहली 4G e-SIM स्मार्टवॉच Noise Voyage की लॉन्च, Rs 999 में करें प्रीबुक

Noise Voyage को कंपनी की वेबसाइट से 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2023 17:08 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टवॉच डिजाइन में सर्कुलर डायल के साथ आती है।
  • यह कई वर्कआउट को ऑटो डिटेक्ट भी कर सकती है।
  • यह भारत में मिलने वाली सबसे पहली e-SIM स्मार्टवॉच बताई जा रही है।

Noise Voyage में 1.4 इंच का रेटिना एमोलेड डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Gonoise

Noise अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में आए दिन लेटेस्ट एडिशन करती रहती है। कंपनी ने अब Noise Voyage स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाली पहली ई-सिम स्मार्टवॉच होगी। इसमें 1.4 इंच का Retina AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 454 x 454 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकती है। आइए कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं। 
 

Noise Voyage price in India

Noise Voyage को कंपनी की वेबसाइट से 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। स्मार्टवॉच की भारत में कीमत कितनी होगी, कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। इसकी सेल 23 दिसंबर से शुरू होने वाली है। 
 

Noise Voyage Specifications

नॉइज वॉयेज के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Noise Voyage में 1.4 इंच का रेटिना एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 454 x 454 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह स्मार्टवॉच डिजाइन में सर्कुलर डायल के साथ आती है। 

स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स हैं। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकर आदि शामिल हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह कई वर्कआउट को ऑटो डिटेक्ट भी कर सकती है। सटीक पोजीशनिंग के लिए इसमें GPS और GLONASS भी दिया गया है। यह भारत में मिलने वाली सबसे पहली e-SIM स्मार्टवॉच बताई जा रही है। यह Jio, Airtel की ई-सिम के साथ कम्पैटिबल है। जिसमें कंपनी ने 3 महीने की 4G फ्री कॉलिंग का ऑफर दिया है। 
Advertisement

इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी है। यह वायरलेस ईयरफोन्स के साथ भी कनेक्ट हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। पावर सेविंग मोड में यह 30 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें वेदर अपडेट, केल्कुलेटर, क्विक रिप्लाई जैसे कई और भी फीचर्स हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.