Noise Pop Buds ईयरबड्स भारत में 50 घंटे प्लेटाइम, IPX5 रेटिंग के साथ Rs 999 में लॉन्च

Noise Pop Buds में 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मई 2024 18:35 IST
ख़ास बातें
  • अफॉर्डेबल ईयरबड्स को कंपनी ने 10mm ड्राइवर्स के साथ उतारा है।
  • ये 10 मिनट के चार्ज में ही 150 मिनट का प्लेटाइम दे सकते हैं।
  • ईयरबड्स में Hyper Sync तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Noise Pop Buds में 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं।

Photo Credit: Gonoise

Noise ने वियरेबल सेग्मेंट में नए ईयरबड्स Pop Buds को लॉन्च किया है। अफॉर्डेबल ईयरबड्स को कंपनी ने 10mm ड्राइवर्स के साथ उतारा है। साथ ही इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स में लम्बे समय तक बैटरी बैकअप देने की क्षमता है जो इनकी खासियत है। ये 10 मिनट के चार्ज में ही 150 मिनट का प्लेटाइम दे सकते हैं। ईयरबड्स को पानी के छीटों, या पसीने आदि से सुरक्षा देने के लिए IPX5 रेट किया गया है। आइए जानते हैं इन्हें किस कीमत में खरीदा जा सकता है, और कौन से अन्य खास फीचर्स इनमें मौजूद हैं। 
 

Noise Pop Buds price

Noise Pop Buds को कंपनी ने 999 रुपये में लॉन्च किया है। ये कई तरह के कलर ऑप्शंस के साथ आते हैं जिसमें मून पॉप, स्टील पॉप, फॉरेस्ट पॉप और लिलेक पॉप शामिल हैं। वियरेबल खरीद के लिए Noise website पर उपलब्ध हैं, इसके अलावा इन्हें Flipkart ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Pop Buds specifications

Noise Pop Buds में 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं। ये ईयरबड्स क्वाड माइक एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कंपनी ने लम्बी बैटरी लाइफ का दावा किया है। जिसके मुताबिक ये 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी है जिससे कि ये 10 मिनट के चार्ज में ही 150 मिनट का प्लेटाइम दे सकते हैं। ईयरबड्स में Hyper Sync तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये तुरंत पेयर हो जाते हैं। 

इसके अलावा इनमें 40ms तक अल्ट्रा लो-लेटेंसी मोड दिया गया है। ईयरबड्स को पानी के छीटों, या पसीने आदि से सुरक्षा देने के लिए IPX5 रेट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में ब्लूटूथ के 5.3 वर्जन का सपोर्ट दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.