Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ

ईयरबड्स का डिजाइन क्लिप-ऑन स्टाइल में दिया गया है। इनकी खास बात यह है कि Bose साउंड ट्यूनिंग इनमें दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 सितंबर 2026 15:31 IST
ख़ास बातें
  • ईयरबड्स का डिजाइन क्लिप-ऑन स्टाइल में दिया गया है।
  • खास बात यह है कि Bose साउंड ट्यूनिंग इनमें दी गई है।
  • ये तीन रंगों में आते हैं जिसमें ब्लैक, गोल्डन, ब्रॉन्ज जैसे शेड्स हैं।

Noise की ओर से IFA 2026 में नए ओपन ईयर बड्स Noise Master Buds Open पेश किए गए हैं।

Photo Credit: Noise

Noise की ओर से IFA 2026 में नए ओपन ईयर बड्स Noise Master Buds Open पेश किए गए हैं। इनमें क्लिप-ऑन स्टाइल का डिजाइन मिलता है। ईयरबड्स कान के ऊपर टंगे रहते हैं जिससे कि म्यूजिक सुनने, कॉलिंग करने के दौरान यूजर के कानों में कोई अवरोध पैदा नहीं होता है। फायदा यह कि चाहे आप रोड पर चलें, या रनिंग करें, या जिम में वर्कआउट करें, आपको आसपास की आवाजों से भी ये बड्स जागरुक रखते हैं। कंपनी ने इन्हें तीन रंगों में पेश किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Noise Master Buds Open Features

Noise Master Buds Open, जैसा कि नाम से पता चलता है, ओपन ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स हैं। ईयरबड्स का डिजाइन क्लिप-ऑन स्टाइल में दिया गया है। कान के पास एक गोल एकॉस्टिक पार्ट लगा रहता है जबकि नीचे की तरफ इसका स्टेम है। इनकी खास बात यह है कि Bose साउंड ट्यूनिंग इनमें दी गई है। Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ इनमें बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी का दावा किया गया है। 

Advertisement

Noise Master Buds Open के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी कंपनी की ओर से अभी जारी नहीं की गई है। ये तीन रंगों में आते हैं जिसमें ब्लैक, गोल्डन, ब्रॉन्ज जैसे शेड्स दिखे हैं। हालांकि कंपनी ने कलर के नाम कंफर्म नहीं किए हैं। इनके ड्राइवर्स, बैटरी, प्लेबैक टाइम, कनेक्टिविटी फीचर्स को लेकर कोई डिटेल्स जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये कंपनी के प्रीमियम ऑडियो वियरेबल के रूप में आने वाले हैं। 

Noise Master Buds Open Price, Sale in India

Master Buds Open की सेल भारत में सितंबर के आखिर में शुरू होने की बात कही गई है। Noise अधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ये खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी जल्द ही इनकी लॉन्च डेट घोषित कर सकती है जिसके बाद इनके अन्य स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.