Noise Luna Ring: छोटी सी अंगूठी रखेगी सेहत का ख्याल, टाइटेनियम बॉडी के साथ 70 हेल्थ और फिटनेस फीचर्स से लैस

Noise Luna Ring को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहनने वाले को महसूस भी नहीं होगा कि उसने कुछ वियर किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 17:40 IST

Noise Luna Ring की बैटरी 7 दिनों तक चलती है।

Photo Credit: Noise

Noise ने भारतीय बाजार में नई स्मार्ट रिंग पेश की है। यह खासतौर से उन यूजर्स के लिए है जो हेल्थ और फिटनेस फोकस्ड हैं। यह टाइटेनियम से बनी स्लीक और स्टाइलिश रिंग है जिसे 70 से ज्यादा हेल्थ और फिटनेस मेट्रिक्स ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Noise Luna Ring के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Noise Luna Ring के फीचर्स: इस रिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहनने वाले को महसूस भी नहीं होगा कि उसने कुछ वियर किया है। 3mm स्लीक डिजाइन के साथ यह लाइटवेट होनेके साथ-साथ फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम से बनी है जिसके कारण ड्यूरेबल भी है।  यह स्क्रैच रेसिस्टेंट है और इसमें जंग भी नहीं लगेगी। इसका इनर शील इतना स्मूद रखा गया है कि लंबे समय तक पहनने पर भी यह कम्फर्टेबल रहेगी। 
Advertisement

एडवांस्ड सेंसर्स के साथ Luna Ring 70 से ज्यादा मैट्रिक्स जैसे कि हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप एक्टिविटी और बॉडी टेम्पेरेचर ट्रैक कर सकता है। इसमें PPG सेंसर और 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर भी है जिससे यह डिवाइस सटीक डाटा ट्रैक कर पाता है और इस्तेमाल करने वाले को उसकी हेल्थ की सही जानकारी दे पाएगा। इसके ऑप्टिकल सेंसर्स यूजर की उंगलियों से सही तरह से अलाइन करते हैं ताकि सटीक डाटा कैप्चर कर सके। 

Luna Ring में ऐसी एल्गोरिदम डेवलप की गई है जिससे एकदम सटीक डाटा को ट्रैक किया जा सके। इसमें कुछ ऐसे इनसाइट और लैर्ट भी मिलेंगे जिससे आप रियल-टाइम में अपने हेल्थ से जुड़े निर्णय ले पाएंगे। अपने हेल्थ डाटा को आप NoiseFitApp से एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लगती। इस ऐप से स्लीप, एक्टिविटीज, हार्ट-रेट, बॉडी-टेम्पेरेचर से जुड़ी कई जानकारी मिलेंगी।  
Advertisement

Luna Ring iOS 14 और एंड्राइड 6 और इससे ऊपर के वर्जन्स के साथ कम्पेटिबल है। यह 50m तक वॉटर-रेसिस्टेंट भी है जिससे आप शॉवर लेते समय या स्विमिंग करते समय भी इसे इस्तेमाल आकर सकते हैं। यह सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है और फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लेती है।
Advertisement

कीमत और उपलब्धता: ब्रांड ने अभी इस रिंग की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसके साथ 2000 रुपये का एक्सेस मिल रहा है, जिसमें यह लाभ मिलेंगे: 

- प्रोडक्ट की खरीद के दिन 1000 रुपये की बचत 
Advertisement
- प्रायोरिटी एक्सेस पास होल्डर्स को Noise i1 स्मार्ट आईवियर को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर खरीदने का मौका यानी मात्र 4,499 रुपये में 
- पास होल्डर्स को 2000 रुपये का फ्री लिक्विड/डैमेज/थेफ्ट इंश्योरेंस  
Advertisement
- इसी के साथ पास होल्डर्स को एक्सक्लुसिवली ब्रांड ऑफर्स और बंडल्ड बेनिफिट्स भी मिलेंगे।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.