Noise ColorFit Pro 5 स्‍मार्टवॉच सीरीज Rs 3,999 में लॉन्‍च, स्‍टाइल के साथ जांचेगी सेहत, जानें फीचर्स

Noise ColorFit Pro 5 : नई स्‍मार्टवॉच को कई कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है और ढेरों स्‍पोर्ट्स मोड इनमें दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • नॉइस की नई स्‍मार्टवॉच सीरीज भारत में लॉन्‍च
  • Noise ColorFit Pro 5 और प्रो मैक्‍स लॉन्‍च की गईं
  • इन्‍हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है

Noise ColorFit Pro 5 की कीमत 3,999 रुपये है। इसका एलीट एडिशन 4,999 रुपये का है।

Noise ColorFit Pro 5 स्‍मार्टवॉच सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने Noise ColorFit Pro 5 और Noise ColorFit Pro 5 Max नाम से दो स्‍मार्टवॉच को उतारा है। ये स्मार्टवॉच पिछले साल जून में लॉन्च की गई ColorFit Pro 4 सीरीज की जगह लेती हैं। नई स्‍मार्टवॉच को कई कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है और ढेरों स्‍पोर्ट्स मोड इनमें दिए गए हैं। ये स्‍मार्टवॉच SOS कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती हैं। कई सारे स्‍ट्रैप ऑप्‍शंस भी कंपनी ऑफर कर रही है, जिनमें लेदर, सिलिकॉन, नायलॉन और मेटल शामिल हैं।
 

Noise ColorFit Pro 5, Noise ColorFit Pro 5 Max price in India, availability

Noise ColorFit Pro 5 को मिडनाइट ब्लैक, विंटेज ब्राउन, सनसेट ऑरेंज, क्लासिक ब्लू, क्लासिक ब्राउन, एलीट ब्लैक, एलीट रोज गोल्ड, ऑलिव ग्रीन, रेनबो वीव और स्टारलाइट गोल्ड कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकता है। वहीं, Noise ColorFit Pro 5 Max स्‍मार्टवॉच को ऐसे ही कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है। Noise ColorFit Pro 5 की कीमत 3,999 रुपये है। इसका एलीट एडिशन 4,999 रुपये का है। Noise ColorFit Pro 5 Max की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 4,999 रुपये है। इसका एलीट एडिशन 5,999 रुपये का है। दोनों स्‍मार्टवॉच GoNoise.com, Flipkart, Amazon, Myntra समेत अथराइज्‍ड रिटेलर्स से खरीदी जा सकती हैं। 
 

Noise ColorFit Pro 5 specifications, features

Noise ColorFit Pro 5 के बेस मॉडल में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 390 x 450 पिक्‍सल है। वहीं, Pro Max वेरिएंट में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 410x502 पिक्‍सल रेजॉलूशन है। ये स्‍मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती हैं यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बची रहती हैं।  

दोनों ही स्‍मार्टवॉच यूजर्स के हार्ट रेट, SpO2, नींद के पैटर्न और स्‍ट्रेस लेवल को ट्रैक कर सकती हैं। डेली रिमाइंडर और वेदर अपडेट भी इन घड़‍ियों में मिल जाते हैं। 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड इनमें हैं और 150 से ज्‍यादा वॉच फेस को ये सपोर्ट करती हैं। 
Advertisement

दोनों ही स्‍मार्टवॉच 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती हैं। ये SOS और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती हैं। NoiseFit ऐप के साथ इन्‍हें ऐड करके कई और फीचर्स को इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.