50 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Noise Buds Xero TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ये डिजाइन में काफी हल्के बनाए गए हैं। वियरेबल डिवाइस में डुअल टोन फिनिश दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इनमें 50dB तक एडेप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है।
  • वियरेबल में तीन ANC मोड- ट्रांसपेरेंट, लाइट, और डीप शामिल हैं।
  • सिंगल चार्ज में ये 50 घंटे चल सकते हैं।

Noise Buds Xero में डुअल टोन फिनिश दिया गया है। इनमें 12.4mm के ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Amazon

Noise ने नए TWS ईयरबड्स Buds Xero लॉन्च किए हैं। इनमें इन-ईयर डिजाइन मिलता है। तीन तरह के कलर ऑप्शन में इनको खरीदा जा सकता है। ऑडियो वियरेबल में 12.4mm के ड्राइवर दिए गए हैं। इनमें 50ms तक लो लेटेंसी मोड दिया गया है जिससे ये गेमर्स के लिए भी काफी उपयोगी ईयरबड्स बन जाते हैं। बैटरी बैकअप की ओर देखें तो इन्हें सिंगल चार्ज में 50 घंटे से भी ज्यादा समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस।
 

Noise Buds Xero Price, Availability

Noise Buds Xero की भारत में कीमत 3,999 रुपये से शुरू है। यह इनका इंट्रोडक्ट्री प्राइस बताया गया है जबकि ओरिजनल प्राइस 4,499 रुपये है। इन्हें Chrome Black, Chrome Beige, और Chrome Blue कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। Noise Buds Xero सेल 8 फरवरी से शुरू होगी। खरीद के लिए वियरेबल Noise की वेबसाइट के अलावा, Flipkart, Amazon पर भी उपलब्ध होंगे। 
Advertisement
 

Noise Buds Xero Specifications

Noise Buds Xero के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ये डिजाइन में काफी हल्के बनाए गए हैं। वियरेबल डिवाइस में डुअल टोन फिनिश दिया गया है। इनमें 12.4mm के ड्राइवर हैं जिन्हें पॉलिथर ईथर कीटोन (PEEK), और टाइटेनियम मटीरियल से बनाया गया है। इसके कारण इनमें क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी ने इनमें 50dB तक एडेप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। ऑडियो वियरेबल में तीन ANC मोड मिलते हैं जिसमें ट्रांसपेरेंट, लाइट, और डीप शामिल हैं। यानी कि आसपास हो रहे शोर के हिसाब से आप तीन तरह के ANC मोड में से चुन सकते हैं। 

गेमर्स के लिए भी इन्हें तैयार किया गया है। इनमें 50ms तक लो लेटेंसी मोड दिया गया है जो कि ऑडियो डिले को कम कर देता है। इसके अलावा इनमें इन-इयर डिटेक्शन फीचर भी है। यानी कानों में लगाने या हटाने पर ये खुद ही ऑडियो को पॉज या प्ले कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में ये 50 घंटे चल सकते हैं। जबकि दस मिनट के चार्ज में इन्हें 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.