120 घंटे तक चलने वाले Noise Buds X Prime ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नॉइज इयरबड्स में 50ms की लो-लेटेंस मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 18:52 IST
ख़ास बातें
  • इनमें IPX5 रेटिंग दी गई है।
  • Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी से लैस है वियरेबल।
  • इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी मिलता है।

Noise Buds X Prime को सिल्वर ग्रे, शीन ग्रीन, और शैंपेन व्हाइट में पेश किया गया है।

Photo Credit: Noise

Noise Buds X Prime कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हैं। घरेलू कंपनी की ओर से पेश किए गए वियरेबल में 120 घंटे की बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी मिलता है। Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी से लैस ये ईयरबड्स IP रेटिंग के साथ भी आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Noise Buds X Prime Price

Noise Buds X Prime की भारत में कीमत 1399 रुपये है। इन्हें सिल्वर ग्रे, शीन ग्रीन, और शैंपेन व्हाइट में पेश किया गया है। वियरेबल को Amazon के अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Gonoise से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Buds X Prime Specifications

नॉइज बड्स एक्स प्राइम के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो ये ईयरबड्स 11mm ड्राइवर के साथ आते हैं। इनमें क्वाड माइक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ये एनवारयमेंटल नॉइज कैंसिलेशन भी सपोर्ट करते हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि 11mm के ड्राइवर इसमें डीप बेस और रिच साउंड पैदा करते हैं। HyperSync टेक्नोलॉजी से लैस ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 के माध्यम से वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इनमें IPX5 रेटिंग भी दी गई है जिससे ये पानी लगने से आसानी से खराब नहीं होते हैं। 

नॉइज इयरबड्स में 50ms की लो-लेटेंस मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये 120 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे ये 10 मिनट के चार्ज में ही 200 मिनट का प्लेबैक दे सकते हैं। अधिकारिक वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक इनके साथ 1 साल की वारंटी कंपनी दे रही है। 7 दिन की रीप्लेसमेंट भी यहां बताई गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  14. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  15. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.