सिंगल चार्ज में 30 घंटे तक चलने वाले सस्ते Noise Buds VS104 ईयरफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नॉइज का दावा है कि ये इयरफोन सिंगल चार्ज में 30 घंटे तक चल सकते हैं। इन्हें यूएसबी टाइप सी पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है और 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।  

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 17 जून 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds VS104 में टच क्रंट्रोल दिए गए हैं
  • इनमें 13mm के ड्राइवर दिए गए हैं
  • इन्हें वॉटर रसिस्टेंस के लिए IPX5 रेट किया गया है

Noise Buds VS104 की भारत में कीमत 1,499 रुपये रखी गई है।

Noise ने भारत में Noise Buds VS104 ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) इयरफोन लॉन्च किए हैं। इनकी बैटरी लाइफ के लिए एक सिंगल चार्ज में 30 घंटे बैकअप का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि Noise Buds VS104 वास्तविक रूप से भारत में ही बने हैं यानि कि यह एक पूर्ण Made in India प्रोडक्ट है। ये डीप, नेचरल बेस देते हैं और 13mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। ये वायरलेस इयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं इसलिए पानी या पसीने आदि में जल्दी खराब नहीं होंगे और इन्हें वर्कआउट आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें Bluetooth v5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है और इनके इयरटिप्स कलर्ड हैं। 
 

Noise Buds VS104 price, availability

Noise Buds VS104 की भारत में कीमत 999 रुपये है लेकिन यह कीमत लॉन्च के 104 मिनट यानि कि लगभग डेढ़ घंटे से कुछ समय ज्यादा तक ही वैध रहेगी। तो अगर आप इनको बेहद सस्ती कीमत में खरीदना चाहते हैं तो लॉन्च के लगभग 2 घंटे के भीतर ऑर्डर कर सकते हैं। उसके बाद इन्हें 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकता है। इयरबड्स जल्द ही gonoise.com पर भी उपलब्ध होंगे। इन्हें चारकोल ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, मिंट ग्रीन और स्नो व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।  
Advertisement
 

Noise Buds VS104 specifications

Noise Buds VS104 में टच क्रंट्रोल दिए गए हैं। कंपनी इनके साथ कलर्ड इयरटिप्स दे रही है। इनमें 13mm के ड्राइवर दिए गए हैं जिनसे क्लियर साउंड देने की बात कही गई है। इनमें साइकोएकॉस्टिक बेस एन्हांसमेंट फीचर भी मिलता है जिससे डीप और नेचरल बेस मिलता है। ये HyperSync टक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसकी मदद से केस को खोलते ही लास्ट पेअर की गई डिवाइस से अपने आप ही कनेक्ट हो जाते हैं 

Noise Buds VS104 में Bluetooth v5.2 की कनेक्टिविटी मिलती है और इन्हें वॉटर रसिस्टेंस के लिए IPX5 रेट किया गया है। नॉइज का दावा है कि ये इयरफोन सिंगल चार्ज में 30 घंटे तक चल सकते हैं। इन्हें यूएसबी टाइप सी पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है और 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.