Noise के सस्ते ईयरबड्स VS102 Elite भारत में Rs 899 में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलते हैं 50 घंटे

Noise Buds VS102 Elite में 11mm के ड्राइवर लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2024 16:10 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं।
  • इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।
  • इन्हें ब्लैक, बीज, ग्रीन और पर्पल कलर्स में पेश किया गया है।

Noise Buds VS102 Elite में 11mm के ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Gonoise

Noise ने नए TWS ईयरबड्स Noise Buds VS102 Elite भारत में लॉन्च किए हैं। स्लीक और मॉडर्न बिल्ड के साथ आने वाले ये ईयरबड्स मैटे फिनिश में बनाए गए हैं। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं। कंपनी के अनुसार ये क्लियर ऑडियो और डीप बेस डिलीवर कर सकते हैं। ईयरबड्स में क्वाड माइक है, साथ में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। जिससे म्यूजिक और कॉलिंग का बेहतर अनुभव ये दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Noise Buds VS102 Elite price

Noise Buds VS102 Elite को भारत में Rs 899 में खरीदा जा सकता है। इन्हें ब्लैक, बीज, ग्रीन और पर्पल कलर्स में पेश किया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Buds VS102 Elite specifications

Noise Buds VS102 Elite में 11mm के ड्राइवर लगे हैं। डिजाइन इनका स्लीक है, और मॉडर्न बिल्ड के साथ आते हैं। कंपनी के अनुसार ये क्लियर ऑडियो और डीप बेस डिलीवर कर सकते हैं। ईयरबड्स में क्वाड माइक है, साथ में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी है। जिससे म्यूजिक और कॉलिंग का बेहतर अनुभव ये दे सकते हैं। इन्हें मैटे फिनिश दिया गया है जिससे ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को एक मॉडर्न लुक मिल जाता है। देखने में ये प्रीमियम लगते हैं। 

कंपनी का दावा है कि ये 50 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। इनमें इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी है जिससे कि ये 10 मिनट के चार्ज में ही 120 मिनट का प्लेटाइम दे सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। इनमें हैंड्स-फ्री कॉलिंग फीचर भी है। ये 50ms तक लो लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। साथ ही Siri और Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है। पसीने और पानी के छीटों में खराब होने से बचाने के लिए इनमें IPX5 रेटिंग दी गई है। कंपनी इनके साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  7. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  8. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  9. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  10. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.