सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले Noise के 'सस्ते' ईयरबड्स Buds Connect 2 लॉन्च, जानें फीचर्स

Noise ने भारतीय बाजार में अपना नया TWS ईयरबड्स Noise Buds Connect 2 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds Connect 2 की कीमत 999 रुपये है।
  • Noise Buds Connect 2 में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Noise Buds Connect 2 की बैटरी 50 घंटे तक चलती है।

Noise Buds Connect 2 में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Noise

Noise ने भारतीय बाजार में अपना नया TWS ईयरबड्स Noise Buds Connect 2 लॉन्च कर दिया है। Buds Connect 2 एक इन-ईयर स्टाइल वाला ईयरबड है जिसमें 10 मिमी ड्राइवर हैं। इसमें क्रोम फिनिश के साथ एक स्पेसिफिक ड्यूल टोन डिजाइन है। ईयरबड्स कुल 50 घंटे तक प्लेटाइम प्रदान करते हैं। इसमें क्विक पेयरिंग के लिए हाइपर सिंक कनेक्शन टेक्नोलॉजी है। यहां हम आपको Noise Buds Connect 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Noise Buds Connect 2 Price


Noise Buds Connect 2 की कीमत 999 रुपये है। यह ईयरबड बिक्री के लिए Noise वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Buds Connect 2 कलर ऑप्शन के मामले में मिंट ग्रीन, चारकोल ब्लैक, नेवी ब्लू और ट्रू पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Noise Buds Connect 2 Specifications


Noise Buds Connect 2 में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 से लैस हैं। ईयरबड्स इन इयर डिटेक्शन टच कंट्रोल प्रदान करता है। ईयरबड्स अल्ट्रा लो-लेटेंसी 40ms तक प्रदान करता है। कॉल के लिए क्वाड माइक के साथ एनवायर्मेंटल नॉयज कैंसलेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। ईयरबड्स IPX5 रेटिंग से लैस हैं, जिससे पसीने से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। 

बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार चार्ज होकर कुल 50 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। इंस्टाचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में 120 मिनट का प्लेबैक प्रदान करता है। ड्यूल-डिवाइस पेयरिंग के साथ क्विक पेयरिंग के लिए हाइपर सिंक टेक्नोलॉजी दी गई है। ईयरबड्स का वजन 43 ग्राम है। कंपनी ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y37+ हुआ लॉन्च, जानें 6000mAh बैटरी और रिमोट कंट्रोल फीचर वाले फोन की कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.