Rs 799 में Noise Buds Aero वायरलेस ईयरबड्स लॉन्‍च, मिलेगी 45 घंटों की बैटरी लाइफ, पहली सेल कल

Noise Buds Aero : Noise Buds Aero को कल यानी 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। ये चारकोल ब्लैक और स्नो वाइट कलर ऑप्‍शंस में आते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जून 2023 20:12 IST
ख़ास बातें
  • ईयरबड्स की सेल Myntra और gonoise.com पर होगी
  • 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा
  • ये चारकोल ब्लैक और स्नो वाइट कलर ऑप्‍शंस में आते हैं

इन ईयरबड्स की एक और खूबी डेडिकेटेड गेमिंग मोड है, जिसे ऑन करने के बाद गेमिंग का एक्‍सपीरियंस शानदार होने का दावा है।

लोग इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन मोबाइल फोन पर वायर्ड हेडफोन लगाने का जमाना अब चला गया है! ईयरबड्स बहुत कम वक्‍त में आदत बन गए हैं। इन्‍हें पसंद करने की अहम वजह प्राइसिंग भी है। कंपनियां कम दाम में क्‍वॉलिटी मेंटेन करते हुए ईयरबड्स ला रही हैं। जानेमाने ब्रैंड नॉइज (Noise) ने ट्रू वायरलैस ईयरबड्स के रूप में  Noise Buds Aero को लॉन्‍च किया है। इनकी कीमत सिर्फ 799 रुपये है। कम कीमत के बावजूद ये ईयरबड्स 45 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं और उन लोगों के लिए बेहतर हो सकते हैं, जिन्‍हें गेमिंग और म्‍यूजिक के लिए किफायती ईयरबड्स चाहिए।  
 

Noise Buds Aero की उपलब्धता

Noise Buds Aero को कल यानी 1 जुलाई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। ये चारकोल ब्लैक और स्नो वाइट कलर ऑप्‍शंस में आते हैं। सेल Myntra और gonoise.com पर होगी। 
 

Noise Buds Aero के फीचर्स

नॉइज बड्स एयरो का डिजाइन प्रभावित करने वाला है। कंपनी ने इनमें मैट फ‍िनिश दी है, जिससे ये सस्‍ते बिलकुल नहीं दिखते। इनमें 13mm के ड्राइवर्स लगाए गए हैं, जो AAC ऑडियाे फॉर्मेट के साथ अच्‍छी साउंड क्‍वॉलिटी का दावा करते हैं। कंपनी का दावा है कि कनेक्टिविटी के मामले में यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होगी। 

इन ईयरबड्स की एक और खूबी डेडिकेटेड गेमिंग मोड है, जिसे ऑन करने के बाद गेमिंग का एक्‍सपीरियंस शानदार होने का दावा है। इन-गेम एक्‍शन पर फौरन मिलते हैं, जिससे यूजर तुरंत फैसला ले पाता है। जैसाकि हमने बताया Noise Buds Aero के साथ यूजर को 45 घंटों की बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में भी Noise Buds Aero 120 मिनट का प्‍लेटाइम दे देते हैं। 
Advertisement

इनमें हाइपरसिंक तकनीक दी गई है, जिसका मतलब है कि चार्जिंग केस के खुलते ही बड्स आपकी डिवाइस से पेयर हो जाते हैं। 799 रुपये के Noise Buds Aero को IPX5 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि ये पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट केस में मौजूद है। चार्जिंग भी फास्‍ट होती है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.