सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले Noise Air Buds Pro 4 ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Noise Air Buds Pro 4 को 4 कलर्स- कोल ब्‍लैक, जेड ग्रीन, लेक ब्‍लू और पाउडर ब्‍लू में लाया गया है। ये मैटलिक फ‍िनिश में आते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Noise Air Buds Pro 4 भारत में लॉन्‍च
  • 1999 रुपये हैं प्राइस
  • Flipkart या कंपनी की वेबसाइट से ले पाएंगे

महज 10 मिनट की चार्जिंग में इन्‍हें 200 मिनट इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

Photo Credit: noise

Noise Air Buds Pro 4 Launched : वियरेबल ब्रैंड नॉइस ने भारत में नए ईयरबड्स को लॉन्‍च किया है। इनका नाम Noise Air Buds Pro 4 है। दावा है कि स्‍लीक डिजाइन के साथ ये बेहतर ऑडियो और शानदार फीचर्स ऑफर करते हैं। इनमें हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन दिया गया है, जिससे बैकग्राउंड नॉइस को 40 डेसिबल तक कम किया जा सकता है। इनमें क्‍वाड माइक लगे हैं, जो ENC फीचर का इस्‍तेमाल करके एकदम साफ-सुथरी कॉलिंग में मदद करते हैं। कंपनी 50 घंटे के प्‍लेटाइम का दावा कर रही है। ये फटाफट चार्ज होने की काबिलियत भी रखते हैं। 
 

Noise Air Buds Pro 4 Price in India 

Noise Air Buds Pro 4 को 4 कलर्स- कोल ब्‍लैक, जेड ग्रीन, लेक ब्‍लू और पाउडर ब्‍लू में लाया गया है। ये मैटलिक फ‍िनिश में आते हैं। दाम 1999 रुपये हैं। इन्‍हें फ्लिपकार्ट और नॉइस की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Air Buds Pro 4 Specifications, features 

Noise Air Buds Pro 4 देखने में प्रभावशाली हैं। इनका डिजाइन स्‍लीक है। 10mm के डायनैमिक ड्राइवर्स इनमें लगाए गए हैं। हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) की सुविधा है। दावा है कि इससे बैकग्राउंड नॉइस को 40 डेसिबल तक कम किया जा सकता है। 

म्‍यूजिक, मूवीज और गेमिंग के दौरान ये अच्‍छा साउंड जनरेट कर सकते हैं। इनमें क्‍वाड-माइक ENC टेक्‍नॉलजी यूज हुई है, जिससे क्‍लीयर कॉल का अनुभव मिलता है, यानी कॉल के दौरान यूजर बाहर के शोर से परेशान नहीं होंगे।   

Noise Air Buds Pro 4 की अहम खूबियों में शामिल है इनका प्‍लेटाइम। कंपनी दावा कर रही है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 50 घंटे चल जाएंगे। फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट इनमें है। महज 10 मिनट की चार्जिंग में इन्‍हें 200 मिनट इस्‍तेमाल किया जा सकता है।  

Noise Air Buds Pro 4 सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को। ये किसी भी डिवाइस से फटाफट कनेक्‍ट हो जाते हैं। गेमिंग के दौरान ये 40एमएस की लो लेटेंसी देते हैं, जिससे वीडियो और ऑडियो का संतुलन बना रहता है। IPX5 रेटिंग इन्‍हें मिली है जिससे पसीने और पानी के छीटों से बचाव होता है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  2. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  3. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  4. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  5. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  6. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  7. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  8. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  9. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  10. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.