CES 2026: स्मार्टबैंड, रिंग के बाद अब स्मार्ट जूलरी! Nirva के खूबसूरत नेकलेस-ब्रेसलेट बताएंगे आपका मूड, सुधारेंगे रिश्ते!

Nirva Necklace और Nirva Bracelet किसी जूलरी की तरह पहने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • ये नए तरह के वियरेबल हैं जो यूजर की दिनभर की बातों को सुनते हैं
  • ये पता लगाते हैं कि यूजर का मूड दिनभर में किस तरह बदलता है
  • Nirva Necklace और Nirva Bracelet में दो माइक्रोफोन लगे हैं

CES 2026 में Nirva ने नए नेकलेस और ब्रेसलेट पेश किए हैं जो पहनने वाले के मूड और संबंधों का विश्लेषण कर सकते हैं।

Photo Credit: Nirva

CES 2026 में Nirva ने नए नेकलेस और ब्रेसलेट पेश किए हैं जो पहनने वाले के मूड और संबंधों का विश्लेषण कर सकते हैं। ये नए तरह के वियरेबल हैं जो यूजर की दिनभर की बातों को सुनते हैं और पता लगाते हैं कि यूजर का मूड दिनभर में किस तरह बदलता है और यूजर को किस तरह की मूड संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। कंपनी का दावा है कि ये यूजर के मूड का पता लगाकर AI असिस्टेंट की मदद से एक होशपूर्ण जिंदगी में आने में उनकी मदद कर सकते हैं। Nirva Necklace और Nirva Bracelet में दो माइक्रोफोन लगे हैं। एक UV लाइट सेंसर इनमें मिलता है जिसके साथ में एक मोशन डिटेक्टर सेंसर भी है। ये पूरे दिन के दौरान यूजर को मॉनिटर करते हैं। वियरेबल में IP67 रेटिंग है जो इसे धूल और पानी से बचाव प्रदान करती है। 

Nirva Necklace, Bracelet Features

Nirva Necklace और Nirva Bracelet किसी जूलरी की तरह पहने जा सकते हैं। गले और कलाई पर ये जूलरी की तरह नजर आते हैं। कंपनी ने प्रेस रिलीज (via) में जानकारी दी है कि इनमें दो माइक्रोफोन लगे हैं। एक UV लाइट सेंसर इनमें मिलता है जिसके साथ में एक मोशन डिटेक्टर सेंसर भी है। इनके साथ इनका जूलरी बॉक्स भी आता है जिसमें रखकर इन्हें चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि 90 मिनट में ये फुल चार्ज हो जाते हैं। इनकी बैटरी दो दिन तक चल सकती है। 

Advertisement

Nirva Necklace, Nirva Bracelet launched in CES 2026
Photo Credit: Nirva

कैसे करते हैं काम

नेकलेस और ब्रेसलेट जब एक बार दिनभर की बातचीत को रिकॉर्ड और दर्ज कर लेते हैं तो यूजर अपने स्मार्टफोन पर जर्नल एंट्री में बुकमार्क के साथ-साथ अपनी लोकेशन, हेल्थ और कैलेंडर से संबंधित डेटा भी जोड़ सकते हैं। ऐप में यूजर के मूड का डेली लॉग भी मिल जाता है। दिनभर अलग-अलग लोगों के साथ बिताया गया समय, बात-चीत और अन्य डेटा के आधार पर ये यूजर का मूड पता लगाते हैं। 

Advertisement

Nirva AI देता है सलाह

गैजेट बता सकता है कि कौन सी चीजें आपके मूड को बिगाड़ती या बनाती हैं, साथ ही बता सकते हैं कि आपका रिलेशनशिप कहीं खराब तो नहीं है, या कहीं खराब हो तो नहीं रहा है। Nirva AI आपकी मदद आपके चारों तरफ फैली नकारात्मक चीजों से बाहर निकलने में करता है। यह आपको सकारात्मक फीडबैक देता है, कुछ विचार और सुझाव देता है जिससे आप अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सकते हैं। 

Nirva Necklace, Bracelet price, pre-orders, sale

Nirva Necklace, Bracelet के लिए प्री-ऑर्डर फरवरी 2026 में शुरू होंगे। डिलीवरी साल के मध्य तक शुरू हो सकती है। कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.