मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच बुधवार को भारत में होगी लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 17:23 IST
मोटोरोला इंडिया ने पुष्टि कर दी है कि वह भारत में मोटो 360 स्पोर्ट वेरिएंट पेश करेगी। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने एक ट्वीट कर भारत में बुधवार को मोटो 360 स्पोर्ट वॉच लॉन्च करने का ऐलान कर दिया।

सितंबर में लॉन्च हुई मोटो 360 स्पोर्ट को एथलीट और फिटनेस शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस स्पोर्ट वॉच में 'एनीलाइट' हाइब्रिड डिस्प्ले है जिससे इसे सूरज की रोशनी में आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसकी बॉडी वाटरप्रूफ सिलिकॉन है। मोटो 360 स्पोर्ट की स्क्रीन रोशनी के हिसाब से ऑटोमेटिकली एडजस्ट हो जाती है।  
Advertisement

मोटो 360 स्पोर्ट इनबिल्ट जीपीएस के साथ आती है जिससे स्पीड, दूरी और पेस को नापा जा सकता है जबकि एक हार्ट रेट सेंसर दूसरे जरूरी अंगों को ट्रैक कर सकता है। स्मार्टवॉच की मदद से यूजर अपनी कलाई से ही म्यूजिक स्टोर और प्ले कर सकते हैं। मोटोरोला ने पिछले साल लॉन्च के वक्त दावा किया था कि मोटो 360 स्पोर्ट को बनाने में यूवी कोटिंग के साथ मजबूत सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह नमी से खराब नहीं होगी।

मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच के दो दिन तक बिना चार्ज किए चल सकती है। मोटो 360 को अमेरिका में 299.99 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि भारत में भी इसी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

एंड्रॉयड वियर मोटो 360 स्पोर्ट में 360x325 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.37 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 236 पीपीआई है। स्क्रीन में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टवॉच 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर के साथ आती है। रैम 512 एमबी है और ग्राफिक्सके लिए एड्रेनो 305 है। वॉच में 4 जीबी स्टोरेज है। मोटो 360 स्पोर्ट को ब्लूटूथ 4.0 के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। यह वाई-फाई 802.11 बी/जी सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें बैरोमीट्रिक एल्टीमीटर, एक्सेलेरोमीटर, एम्बियेंट लाइट और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं जबकि इसमें वाइब्रेशन/हेप्टिक इंजन भी है।
Advertisement

स्मार्टवॉच ह्रदय की धड़कन को माप सकती है और यह डस्ट (धूल) और वाटर रेजिस्टेंट है जिसके लिए इसे आईपी67 सर्टिफिकेशन मिला है। स्मार्टवॉच में डुअल डिजिटल माइक है। मोटो 360 स्पोर्ट में 300 एमएएच बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.