LG Xboom Buds: पॉपुलर अमेरिकन रैपर द्वारा ट्यू्न्ड TWS ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत

LG Xboom Buds की कीमत अमेरिका में $109 (लगभग 9,300 रुपये) रखी गई है। यह फिलहाल US में Amazon और LG की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 21:46 IST
ख़ास बातें
  • LG Xboom Buds की कीमत अमेरिका में $109 (लगभग 9,300 रुपये) रखी गई है
  • यह फिलहाल US में Amazon और LG की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं
  • बड्स को IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस की रेटिंग मिली है

Photo Credit: LG

LG ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Xboom Buds को कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स को खासतौर पर म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है और इन्हें अमेरिकन रैपर और प्रोड्यूसर Will.i.am ने ट्यून किया है। बड्स में 10mm ग्रैफीन-कोटेड ड्राइवर्स, 35dB तक की ANC और Auracast कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ये 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं।

LG Xboom Buds की कीमत अमेरिका में $109 (लगभग 9,300 रुपये) रखी गई है। यह फिलहाल US में Amazon और LG की वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन में इन्हें ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। कंपनी ने भारत में इन बड्स की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Xboom Buds में एक्टिव नॉइस कैंसलेशन के साथ Ambient Mode का भी सपोर्ट है। हर ईयरबड में 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो नॉइस ब्लॉक करने और वॉयस कॉल्स के लिए काम आते हैं। कंपनी के अनुसार, ये ईयरबड्स क्रिस्प और बैलेंस्ड साउंड डिलीवर करने के लिए ट्यून किए गए हैं।

डिवाइस में Auracast फीचर दिया गया है, जिसे यूजर Xboom Buds ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप Android, iOS, और Windows (LG Gram) डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। ऐप से यूजर ANC और EQ सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं और ऐसे डिवाइस पर भी Auracast का अनुभव ले सकते हैं जो इसे डिफॉल्ट रूप से सपोर्ट नहीं करते।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और SBC, AAC, LC3 ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट है। बड्स एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चल सकते हैं और केस के साथ मिलाकर कुल 30 घंटे तक की बैटरी देता है। कंपनी का कहना है कि 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग में यह बड्स करीब 1 घंटे की प्लेबैक दे सकते हैं।
Advertisement

बड्स को IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस की रेटिंग मिली है। हर बड का वजन लगभग 5.3 ग्राम है जबकि केस का वजन 36 ग्राम है। केस में USB Type-C पोर्ट है और इसे फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.